Mango Ka Scientific Name : दोस्तों एक बार फिर से आप सभी का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है आज हम जानेंगे आम का वैज्ञानिक नाम क्या होता है ?, आम की किस्में, आम खाने के फायदे और नुकसान, आम में कौन-कौन से विटामिन होते हैं ?
आम हमारे देश का राष्ट्रीय फल है हमारी पहचान हैं और इसे सदियों से उगाया जा रहा है। आप सभी को तो आम पसंद ही होंगे । गर्मी के दिनों में आम का उत्पादन भारत में बहुत ही अधिक मात्रा में होता है। जिसका उपयोग लोग पकाकर तथा अचार बनाकर खाने में करते हैं।
आम का वृक्ष बहुत ही उपयोगी, दीर्घ जीवी, संघन तथा बहुत ही विशाल होता है। जो कि भारत के दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में हिमालय की तराई तक तथा पश्चिम में पंजाब से पूर्व में आसाम तक अधिकता से होता है।
आम के पेड़ को उपयुक्त या अनुकूल जलवायु मिलने पर आम का वृक्ष 50-60 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है।
आम का वैज्ञानिक नाम क्या होता है – Mango Ka Scientific Name
तो आम का वैज्ञानिक नाम होता है Mangifera indica / मांगिफेरा इंडिका । जो हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है।
इन्हे भी जाने
आम की किस्में – Mango varieties
वैसे तो आम के कई किस्में है लेकिन आज हम आपको कुछ खास किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं।
- दशहरी
- लंगड़ा
- सफेदा
- चौसा
- तोतापुरी
- हापुस
- सिंदुरा
- बंगीनापल्ली
- रत्नागिरी
- रासपुरी
- पैरी
- हिमसागर
- नीलम
- मालगोआ
- मालदा
- केसर
- बादामी
आम खाने के फायदे – Benefits of eating mango
आम खाने के निम्न लिखित फायदे है –
- कैंसर से बचाव – आम में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में मददगार होते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण – आम में फाइबर और विटामिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे बॉडी के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं।
- आंखों के लिए – आम का सेवन आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि आम में विटामिन एक ही मात्रा काफी होती है।
- त्वचा के लिए – विटामिन के का नाम हमारे त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
- पाचन के लिए – हमके रोजाना सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया अच्छी होती है।
- रोग प्रतिरोधक – आम खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। और हमें कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
- याददाश्त – याददाश्त बढ़ाने के लिए आम अच्छा फल है इसके सेवन से भूलने की बीमारी दूर होती है।
- वजन – आम के रोजाना सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
- आम खाने से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है जिससे शरीर में नया खून बनने लगता है।
इसके अलावा आम खाने के और भी बहुत सारे फायदे है।
आम खाने के नुकसान – Disadvantages of eating mango
वैसे तो आम खाने से नुकसान बहुत ही कम होते हैं। लेकिन यहां अधिक मात्रा में खाया जाए तो नुकसान कर सकता है।
- शुगर के मरीजों को आम का सेवन नहीं करना चाहिए आम हमारे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है । ज्यादा मात्रा में आम का सेवन करने से हमारे ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाता है।
- ज्यादा आम खाने से दस्त की शिकायत हो सकती है और यह शरीर में गर्मी को बढ़ा सकता है। और कई तरह की एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए आम का बहुत अधिक सेवन ना करें।
आम में कौन-कौन से विटामिन होते हैं ?
आम में निम्नलिखित विटामिन होते हैं –
- विटामिन A
- विटामिन C
- विटामिन E
- विटामिन K
- विटामिन B6
आम से सम्बंधित कुछ प्रश्न उत्तर (FAQs)
कच्चे आम में विटामिन C, A, E तथा विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व फाइबर, फास्फोरस और कैल्शियम पाए जाते हैं।
कच्चे आम में सिट्रिक एसिड, मैलिक एसिड और टार्टरिक एसिड या अम्ल पाया जाता है ।
यह आम के पेड़ के किस्म पर निर्भर करता है। बारहमासी आम के पेड़ के बारे में बात किया जाए तो ये साल भर फल देते हैं।
आम में बौर जनवरी और फरवरी माह में आते हैं।
आम के फूल को हिंदी में मंजरी कहते हैं।
आम का पेड़ 4 से 5 साल में फल देना प्रारंभ करता है।
सबसे अच्छा आम अल्फांसो आम को माना जाता है। जो कि स्वाद, सुगंध और मिठास के मामले में श्रेष्ठ माना जाता है।
आज हमने क्या जाना ?
आज हमने जाना है आम का वैज्ञानिक नाम क्या होता है (Mango Ka Scientific Name Kya Hai), आम की किस्में, आम खाने के फायदे और नुकसान, आम में कौन-कौन से विटामिन होते हैं आदि।
उम्मीद करते हैं दोस्तों आप सभी को यह लेख Aam ka vaigyanik naam kya hota hai ? पसंद आया होगा इसी तरह जानकारी से भरपूर आर्टिकल पढ़ने के हमारे ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद
और पढ़े