About Cat in Hindi | Essay on Cat – बिल्ली के बारे में पूरी जानकारी

About Cat in Hindi | Essay on Cat – बिल्ली के बारे में पूरी जानकारी : नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपके लिए छोटे कक्षा के विद्यार्थी से लेकर बड़े कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए बिल्ली के बारे में निबंध लेकर आया हूं।

About cat in hindi (बिल्ली के बारे में) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बिल्ली के निबंध के माध्यम से आज मैं आपको बिल्ली के बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहा हूं तो चलिए दोस्तों बिल्ली के बारे में जान लेते हैं।

इससे पहले हमने और अन्य जानवरों से संबंधित लेख पोस्ट किया है जिसे आप हमारे ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।

About Cat in Hindi [Short Essay] – बिल्ली के बारे में

बिल्ली घरेलू जानवर है (About cat in hindi) इसकी दो गहरी आंखें, दो छोटे कान, एक मुंह, चार छोटे – छोटे पैर और एक झाड़ीदार पूंछ होती है एक बिल्ली का शरीर पूरी तरह से नरम और सुंदर छोटे फर ( छोटे बाल ) के साथ ढका होता है।

इसकी बहुत तेज पंजे और दांत होते हैं बिल्लियां बहुत ही प्यारी और चंचल होती है बिल्ली का आकार अक्सर छोटा और माध्यम होता है बिल्लियां पूरे विश्व में पाई जाती है।

बिल्लियां कई रंगों में पाई जाती हैं जैसे कि भूरे, सुनहरे, सफेद और काले या इन दो तीन रंगों का कोई संयोजन होता है। यह गलियों, छतो या घरों में रहती है दिल्ली शाकाहारी या मांसाहारी दोनों तरह का खाना खाती है यह आमतौर पर चावल, दूध, मछली, चूहा और छोटे पक्षी आदि खाना पसंद करती है।

कुछ लोग बिल्ली को पालतू जानवर के रूप में पालते हैं एक बिल्ली बहुत ऊंची और लंबी दूरी तक कूद सकती है वे आसानी से पेड़ो और दीवारों पर भी चढ़ सकते हैं यह अंधेरों में भी देख सकती है बिल्लियां हमारे घर के राशन को चूहों से बचाने में मदद करती है।

यह एक दिन में करीब 10 से 12 घंटे तक सोती है बिल्लियों का जीवनकाल 10 से 15 साल होता है लेकिन घरेलू बिल्लियां लगभग 20 साल तक जीवित रहती है।

Information About Cat in Hindi [250 words]

Information About Cat in Hindi : बिल्ली एक घरेलू और पालतू प्यारा जानवर है। लोग इसलिए इसे पालते भी हैं। अक्सर घरों में म्याऊं – म्याऊं करती हुई मिल जाती है। कहावत है कि बिल्ली बाघ की मौसी होती है। यह बाघ प्रजाति का जानवर है। पूरी दुनिया में इसकी कई प्रजातियां पाई जाती है।

इसके चार पैर, दो चमकदार आंखें, दो कान, एक पेट तथा लंबी सी दुम होती है। इनकी आंखें रात में चमकती है। अंधेरे में भी देख सकती है। बिल्ली कई रंगों में पाई जाती है जैसे सफेद , काली और भूरी आदि।

बिल्ली को मांसाहारी तथा शाकाहारी दोनों प्रकार के भोजन पसंद होते हैं बिल्ली दूध को बहुत ही चाव से पीती है। वैसे बिल्ली चूहा का शिकार करती है या छोटे कीट – पतंग को खाती है और यह कुत्ते से डरती है।

बिल्लियां छोटे बच्चे को बहुत ज्यादा पसंद करती है वैसे तो बिल्ली प्यारा जानवर होता है लेकिन यह कभी – कभी नाराज होकर आक्रमण करके काट भी लेता है।

यह वृक्ष या इस घर से उस घर पर आसानी से आ – जा सकती है मादा बिल्ली बच्चों को जन्म देती है। और उसका पालन पोषण भी करती है। कहावत है कि बिल्ली अपने लिए एक घर बचा के रखती है।

अगर आप कहीं जा रहे हैं और बिल्ली ने अगर रास्ता काट दिया तो लोग इसे अशुभ मानते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है यह केवल एक अंधविश्वास है। हमें बिल्ली को पालतू बनाकर रखना चाहिए।

Information on cat animal in Hindi [500 words]

बिल्ली एक छोटा बहुत ही सुंदर और प्यारा जानवर होती है यह बाघ जैसी दिखती है इसलिए इसे प्यार से बाघ की मौसी भी कहते हैं। विश्व भर में बिल्ली को पालतू जानवर के रूप में पाला जाता है।

वह बच्चों को बहुत पसंद करती हैं। बहुत ही बुद्धिमान और इंसानों के हाव – भाव को तो समझती है बिल्ली की आंखें हल्के और नीले – भूरे रंग की होती है, रात में इसकी दोनों आंखें चमकदार होती हैं और यह अच्छी तरह से अंधेरे में भी देख सकते है।

इनके पंजों में नाखून होते है जो की बहुत नुकीले और धारदार होते हैं बिल्ली के (About cat in Hindi) बच्चे के मुंह में 26 दांत पाए जाते हैं और 30 दांत एक जवान बिल्ली के मुंह में होते हैं यह मनुष्यों के सामान ही मांसाहारी और शाकाहारी अर्थात सर्वाहारी होता है।

इसे खाने में रोटी ,दूध, मछली, मांस, चूहे खाना बहुत पसंद है बिल्ली शिकार जब भी करती है, तो दबे पांव धीरे – धीरे चलती है और हमेशा बिल्लियाँ घात लगाकर शिकारी की तरह अपने भोजन का शिकार करती है।

बिल्ली एक बार में 4 से 7 बच्चों को जन्म देती हैं। बच्चे जन्म के समय अंधे पैदा होते हैं और इनके आंखों का रंग हल्का नीला होता है लेकिन उम्र के साथ – साथ यह बदलता जाता हैं जापान में बिल्लियों को शुभ माना जाता है जबकि भारत में बिल्ली के रास्ता काट जाने पर उसे अशुभ माना जाता है हालांकि यह अंधविश्वास है।

अमेरिका का सबसे लोकप्रिय पालतू पशु बिल्ली है संसार भर में सबसे ज्यादा बिल्ली उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है। बिल्ली को आराम करना बहुत पसंद होता है यह दिन भर 10 से 12 घंटे सोती रहती है।

इसके सुंघने की क्षमता काफी ज्यादा होती है यह अपने शिकार को दूर से ही सूंघ लेती है और इसका शरीर इतना लचीला होता है कि यदि यह किसी ऊंची जगह से भी गिर जाए तो इसे कुछ नहीं होता। बिल्लियां स्वभाव की बहुत अच्छी प्यारी होती है।

इन्हे हमें प्यार से रखना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ तुमसे प्यार चाहते हैं और कुछ नहीं। बदले में यह हमें इंसानियत का याद दिलाते हैं और हमारी सुरक्षा भी करते है।

Long Type essay on cat in Hindi

बिल्ली बहुत सी छोटी सी पालतू जानवर होती है, बिल्लियाँ सबसे अधिक पाले जाने वाला जानवरों में से एक है। यह शेरों की प्रजाति से संबंधित है और उसकी जाति की सबसे छोटी जीव है। इसके चार पैर होते हैं और एक सुंदर सी पूंछ भी होती है यह काले सफेद और भूरे रंग की पाई जाती है, इसके पूरे शरीर पर छोटे – छोटे बाल होते हैं।

बिल्ली की औसतन आयु 12 से 15 वर्ष तक की होती है। बिल्ली 1 दिन में 10 से 15 घंटे सोती है। बिल्ली की आंखें बहुत ही चमकदार होती है वह अंधेरे में भी बिल्कुल साफ तरीके से देख सकती है।

इनका शरीर बहुत ही लचीला होता है जिसके कारण बहुत ऊंचाई से भी गिरने पर उसे कुछ नहीं होता है बिल्लियां विश्व भर में पाई जाती है। बिल्ली को छुपकर शिकार करना पसंद है।

बिल्ली (About cat in hindi) का पसंदीदा खाना दूध और मछली है और वह चूहे का शिकार करना भी पसंद करती है। यह एक बार में 4 से 6 बच्चों को जन्म देती है।

बिल्ली छोटे बच्चों को बहुत पसंद करते हैं और उनके साथ खेलना भी पसंद करते हैं धीरे – धीरे इनकी प्रजाति विलुप्त हो रही है अतः इनका संरक्षण करना भी बहुत जरूरी है।

बिल्ली की प्रजातियां | Species of Cat in hindi

भारत में कई तरह के बिल्लियों की प्रजाति पाई जाती है जिसमें बड़ी बिल्लियों के साथ छोटी बिल्लियाँ भी शामिल होती है।

उनमें से कुछ प्रमुख प्रजातियां है बंगाल टाइगर, Asiatic lion, तेंदुआ, snow leopard, clouded leopard, goldan cat, marbled cat इत्यादि इसके अलावा और भी कई प्रजातियां है। जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

बिल्ली की शारीरिक संरचना | Body structure of Cat

बिल्ली के दो आंख, दो कान, चार पैर, एक पूंछ, एक मुंह, मुंह में 30 दांत होते हैं। यह बहुत ही शक्तिशाली जानवर होते हैं इनके शरीर बहुत ही मजबूत और लचीले होते हैं। इनके पंजों में नाखून बहुत ही धारदार होते हैं। इनके आंखें बहुत ही चमकदार होते हैं इन्हे अंधेरे में साफ दिखाई देता है।

बिल्ली के शरीर (body of cat in hindi) का वजन 3 से 5 किलोग्राम तक होता है। तथा इनकी लंबाई 45 से 46 सेंटीमीटर तक होती है। तथा यह 48 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। बिल्लियां हमेशा दबे पांव चूहों का शिकार करती है।

बिल्लियों का भोजन (Food of Cat)

बिल्ली दूध को बड़े चाव से पीती है बिल्लियों को दूध काफी पसंद होता है। दिल्ली या दूध पीने घरों – घर जाती है। इसके अलावा बिल्लियां मुख्य रूप से चूहे और छोटे-छोटे कीटों को अपना शिकार बनाती है।

बिल्लियों (About cat in hindi) को रोटियां खाना भी बहुत पसंद होता है लगातार यह अपने भी भूख मिटाने के लिए एक घर से दूसरे के घर में छलांग मारते रहते हैं। यह मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के भोजन ग्रहण करता है।

बिल्लियों का रंग (Colors of Cat)

बिल्लियाँ काले सफेद और भूरे रंग की पाई जाती है । बिल्लियों के शरीर में इन तीनों रंग का मिश्रण होता है। कई बिल्लियाँ केवल सफेद रंग की ही पाई जाती है।

बिल्लियों के शरीर में अलग-अलग रंगों का कॉन्बिनेशन होता है। बिल्लियों की आंखें हल्की भूरी और नीली रंग की होती है। कई बिल्लियाँ तो केवल काले ही रंग में होती हैं।

बिल्लियों का निवास स्थान (habitat of cat in Hindi)

बिल्लियों का कोई निश्चित निवास स्थान नहीं होता है या इधर-उधर भटकती रहती है। कभी इस घर में तो कभी दूसरे घर में।

वैसे बिल्लियों को पाला भी जाता है जो काफी वफादार भी होते हैं। बिल्लियां ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

5 sentences about Cat in Hindi

  • बिल्ली एक छोटा और पालतू जानवर है ।
  • बिल्लियां कई प्रजातियों और रंगों की होती है।
  • बिल्ली मांसाहारी एवं शाकाहारी दोनों प्रकार की होती है।
  • बिल्ली कम रोशनी या अंधेरे में भी आसानी से देख सकती है।
  • बिल्ली के दांत व पंजे नुकीले होते हैं।

बिल्ली के बारे में रोचक बातें | Interesting Facts on Cat in Hindi

तो चलिए बिल्ली के बारे में Interesting Facts on Cat in hindi जान लेते है।

  • बिल्लियां सबसे ज्यादा पाले जाने वाले में से एक हैं कुछ लोग बिल्लियां को घर में पाले जाते हैं वहीं कुछ लोग अपशगुन भी मानते हैं।
  • बिल्ली पानी से दूर भागती है क्योंकि पानी में भीगने से उनका शरीर अच्छे से काम नहीं करता हैं।
  • बिल्ली की बाई और दाई मूँछो पर 12 – 12 बाल होते हैं।
  • बिल्ली की आंखें बहुत तेज होती है बिल्लियां अंधेरे में भी साफ – साफ़ देख सकते हैं।
  • बिल्ली को रंग सही दिखाई नहीं देते इसीलिए बिल्ली को घास लाल दिखाई देता है।
  • बिल्ली दिन का दो तिहाई हिस्सा सोने में बिता देती है यानी सामान्य बिल्ली 1 दिन में 16 घंटा सो सकती हैं।
  • बिल्ली का जबड़ा दाएं और बाएं ओर नहीं घूम पाता है इसीलिए बिल्ली खाने के टुकड़े को ज्यादा बड़ा नहीं चबा सकती है।
  • बिल्ली कभी भी किसी दूसरे बिल्ली को म्याऊं नहीं कहते है , बिल्ली म्याऊं का इस्तेमाल केवल इंसानों से बात करने के लिए करती है।
  • अपनी दाया हाथ मादा बिल्ली ज्यादा चलाती है, लेकिन नर बिल्ली अपने बाया हाथ को ज्यादा चलाता है।
  • बिल्ली के पूरे शरीर में इंसानों की अपेक्षा ज्यादा हड्डिया पाई जाती है इनमें 230 हड्डियां होती है ।
  • बिल्ली अपनी ऊंचाई से लगभग 7 गुना ज्यादा छलांग मार सकती है।
  • बिल्ली मीठे का स्वाद नहीं पाती है।
  • सूंघने की शक्ति बिल्ली की इंसान से 14 गुना ज्यादा होती है।
  • बिल्ली के आगे वाले दोनों हांथो में 5 पंजे होते हैं लेकिन पीछे के दोनों पैरो में चार पंजे ही होते हैं।
  • बिल्ली को केवल उसके पंजो पर ही पसीना आता है बाकी पूरी शरीर पर कहीं पसीना नहीं आता है।
  • बिल्ली कंपन को भापने मे बहुत तेज होती हैं भूकंप आने के 10 मिनट पहले बिल्ली को भूकंप का पता चल जाता है।
  • 1 मिनट में बिल्ली का दिल 110 से 140 बार धड़कता है जबकि इंसानों का दिल केवल 72 बार धड़कता है।
  • अदरक, लहसुन, प्याज, कच्चे आलू, टमाटर और चॉकलेट कभी नहीं खिलाना चाहिए यह सब उनके लिए जहर है।
  • बिल्ली 65 मीटर की ऊंचाई से भी गिर जाए तो उन्हें चोट नहीं लगती क्योंकि बिल्ली का शरीर बहुत लचीला होता है।
  • मिस्र के लोग एक देवी की पूजा करते हैं जिसका शरीर महिला का होता है और सिर बिल्ली का।
  • प्राचीन मिस्र में अगर बिल्ली की मौत हो जाती थी तो लोग आइब्रो का सेव करा कर शोक व्यक्त करते थे।
  • कुत्ते से भी ज्यादा बिल्ली की सुनने की क्षमता होती है।
  • एक कोट लगभग 24 बिल्लियों की खाल से मिलकर बनता है ।
  • एशिया में इंसान हर साल 40 लाख बिल्लियों को खा जाते हैं।
  • बिल्ली दौड़ते समय कभी अपना सर नहीं हिलाते जबकि इंसान और कुत्ते दौड़ते समय अपना सर हिलाते हैं।
  • हर रोज अपने शरीर को साफ – सफाई करने के लिए बहुत समय लेती है अपने शरीर को बिल्ली जीभ से चाट – चाट कर ही साफ करती है।
  • बिल्ली एक बार में 4 से 6 बच्चों को जन्म देती है।
  • पूरे विश्व में सबसे ज्यादा पाले जाने वालों जानवरों में से एक बिल्ली है।
  • 12 से 15 साल तक जीवनकाल, सामान्य बिल्ली का होता है।
  • इंसान समुद्री पानी नहीं पी सकता है , लेकिन बिल्ली समुद्री पानी आसानी से पी सकती है क्योंकि बिल्ली की किडनी समुद्री पानी को भी फ़िल्टर कर सकती है।
  • बिल्लियों के द्वारा 100 तरह की आवाज में निकाली जा सकती है लेकिन कुत्ता केवल 10 तरह की आवाज निकाल सकता है।
  • अंधेरे में बिल्ली का पेशाब चमकता है।
  • बिल्ली चूहों का शिकार घात लगाकर करती है। जंगल में रहने वाले शिकारी की तरह।
  • इंसानों के समान ही बिल्लिया भी सपने देखती है । जन्म के दिनों बाद में उनके बच्चे सपने देखने प्रारंभ करते हैं।
  • 1 से 9 बच्चों को अधिकतम, मादा बिल्ली जन्म दे सकती है।
  • बिल्लियाँ बहुत दिमागदार होती है इनके मस्तिष्क में बहुत ज्यादा मात्रा में डाटा स्टोर होता है।
  • लगभग 90 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई घरों में बिल्ली पाली जाती है। वहां के लोग बिल्ली को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
  • इंसानों की तरह ही, बिल्लियों के हाथों में फिंगरप्रिंट पाए जाते हैं।

इन्हे भी पढ़े

बिल्ली को शेर की मौसी क्यों कहते हैं ?

बिल्ली को शेर की मौसी क्यों कहते हैं ? तो बहुत से लोग बिल्ली (about Cat in hindi) को शेर की मौसी कहते हैं इस कथन की सच्चाई के बारे में तो कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन इतना तो तय है कि बिल्ली और शेर की शक्ल एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती है।

जीव विज्ञान के अनुसार शेर, चीता, बाघ, तेंदुआ, जैगवार, जंगली बिल्ली, पूमा, सभी जानवर बिल्ली परिवार के एक सदस्य है बिल्ली जाति के जानवरों को ‘Feline‘ कहते हैं। इनकी शारीरिक बनावट एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती है। शायद इसीलिए लोग बिल्ली को शेर की मौसी कहते हैं

बिल्ली की यह जाति के जानवर संसार के लगभग सभी देशों में पाए जाते हैं इन सभी के दांत बड़े हैं नुकीले होते हैं जो चाकू की तरह शिकार के शरीर में घुस जाते हैं। इनके पंजे गद्देदार होते हैं जिसके कारण इनके जमीन पर चलने से भी कोई आवाज नहीं होती।

लगभग सभी जानवरों के शरीर चितकबरे होते हैं। शेर बिल्ली परिवार का मुख्य सदस्य है जिसकी ऊंचाई 1 मीटर तक होती है तथा लंबाई 2 मीटर होती है अधिकतर यह जानवर अफ्रीका तथा भारत के जंगलों में पाए जाते हैं।

शेरनी एक बार में 2 से 4 बच्चों को जन्म देती है जब यह बड़े होते हैं तो उनके शरीर में धब्बे बन जाते हैं शेर के छोटे बच्चे को पकड़कर पालतू बनाया जा सकता है। बाघ की ऊंचाई भी लगभग 1 मीटर और लंबाई 2 मीटर होती है यह बिल्ली परिवार का सबसे बड़ा सदस्य है और अधिकतर या एशिया के देशों में पाया जाता है।

यह अपना शिकार रात के अंधेरे में करता है इसके शरीर पर काले – काले लकीरे होती है यह आदमी को भी हानि पहुंचा देता है।

उपसंहार (conclusion)

उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारे इस लेख से बिल्ली के बारे में (About Cat in Hindi) पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग desifunnel.com को जरूर सब्सक्राइब करें। या फिर लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं।

आज हमने आपको about cat in hindi, essay on cat, information about cat, essay on cat in hindi, 5 sentence about cat in hindi, intresting facts on cat in hindi बताया है जिसे विद्यार्थी अपने लेखन कार्य में उपयोग कर सकते हैं। धन्यवाद

About Cat in Hindi | Essay on Cat | बिल्ली के बारे में पूरी जानकारी

I am Tamesh Sonkar, Founder of desifunnel.com website. I am 21 years old now & final year student of B Pharma. I have a passion for reading as well as writing. I try to learn and teach something new every day.

Leave a Comment

Share via
Copy link
Powered by Social Snap