About Cow in hindi Information | Assay on Cow | गाय पर निबंध

About cow in hindi information | Assay on cow | गाय पर निबंध हिंदी में : आप सभी दोस्तों को नमस्कार, एक बार पुनः आज मैं आपके लिए गाय पर निबंध लेकर आया हूं।

यह निबंध या जानकारी Class 1, 2, 3, 4, 5, 6 के बच्चे से लेकर उन सभी लोगों के लिए हैं जो गाय पर निबंध (Assay on cow / About cow in hindi) चाहते हैं। खासकर स्कूल में Teachers द्वारा Students को पैराग्राफ जैसे लेखन का काम दिए जाते हैं ।

तो सभी Students हमारे लेख को पढ़कर आसानी से पैराग्राफ लेखन का कार्य कर सकते हैं।

हमने और इसके अलावा दूसरे पशु – पक्षियों के सम्बन्ध में लिखा है जिसे read कर सकते हैं।

पशु गाय
वैज्ञानिक नाम ‘बोस टोरस’
प्रमुख नस्ले साहिवाल, थारपारकर, गीर , करन फ्राई
रंग सफेद, काला, भूरा, लाल तथा चितकबरी
जीवनकाल 18 – 22 साल
भोजन पैरा , भूसा , दाने और शाकाहारी भोजन
औसत गर्भकाल 9 महीने
About cow in hindi information

About cow in Hindi | गाय के बारे में [short type]

गाय के बारे में (About cow in hindi) : गाय एक बहुत ही उपयोगी पशु है गाय हमारी मां है इसलिए हम उसे गौ माता कहकर बुलाते हैं।

यह एक बड़ा शरीर वाला पालतू पशु है यह पूरी दुनिया में अलग-अलग नस्लो में पाई जाती है गाय से हमें मीठा दूध प्राप्त होता है गाय से मिलने वाला दूध बच्चों और मरीजों के लिए बहुत उपयोगी होता है।

गाय के चार पैर, दो सिंग और एक लंबी पूंछ होती है यह दिखने में बहुत ही सुंदर पशु है भारत में गाय का बहुत महत्व है गाय को यहां पवित्र माना जाता है और पूजा जाता है।

गाय को हिंदू धर्म में मां का स्थान दिया गया है गाय के गोबर का उपयोग इंधन के रूप में किया जाता है गाय के दूध से हमें क्रीम, मक्खन, पनीर जैसे लाभदायक खाद्य प्राप्त होता है गाय हमारे लिए बहुत ही उपयोगी पशु है।

Information About Cow in Hindi [300 words]

Information about cow in hindi : गाय एक बहुपयोगी पालतू पशु है भारत में प्राचीन काल से गाय का बड़ा महत्व रहा है हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। गाय स्वभाव से शांत और सीधी होती है गाय को गौ माता भी कहा जाता है।

दुनिया भर में कई लोग गाय के दूध व घी को बेच कर अपना जीवन यापन करते हैं प्राचीन काल में लोग पहली रोटी गाय को खिलाया करते थे आज भी अनेक किसानों के घरों में यह परंपरा देखी जा सकती है।

गाय का शरीर बड़ा होता है गाय के चार पैर, दो बड़ी आंखें, दो सिंग और एक लंबी पूंछ होती है। गाय एक शाकाहारी पशु है वह घास, भुसा और पेड़ों की पत्तियां खाती है।

गाय, काली, भूरी तथा लाल आदि रंगों में पाई जाती है गाय का दूध मीठा और स्वादिष्ट होता है और इसे अमृततुल्य माना जाता है यह दूध शरीर को पुष्ट और बलवान बनाता है।

गाय के दूध से दही, घी, मक्खन, पनीर आदि उत्पाद बनाए जाते हैं गाय के गोबर के कंडे बनाए जाते हैं। गाओं में गोबर से घरों की लिपाई की जाती है गाय के गोबर से खाद भी बनाई जाती है।

गाय का गोमूत्र भी पवित्र माना जाता है यह बहुत दुख की बात है कि आधुनिक युग में हम गाय की महत्ता को भूलते जा रहे हैं हमें इस प्यारे पशु का ख्याल रखना चाहिए और इसके प्राणों की रक्षा करनी चाहिए।

Essay on cow in Hindi | गाय पर निबंध [long type]

Essay on/about cow in hindi : पूरी दुनिया में गाय का बहुत ज्यादा महत्व है पर अगर भारत में गाय के बारे में बात किया जाए तो या भारत के अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

भारत के गांव में अधिकतर गाय पाले जाते हैं चाहे खेती काम की बात की जाए या फिर दूध देने का दोनों में ही गाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वैदिक काल में किसी भी व्यक्ति के समृद्धि का पता उसके पास गायों की संख्या से लगाया जाता था। कई गाये तो बहुत अधिक मात्रा में दूध देती है या दुधारू होने के साथ-साथ शांत स्वभाव की भी होती है।

गाय(About cow in hindi) का दूध शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जो बच्चों और बड़ों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है । इसके अलावा दूध का उपयोग मक्खन, दही, पनीर और घी जैसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बनाने के लिए किया जाता है।

आयुर्वेदिक औषधि बनाने में गाय के घी और गोमूत्र का खास तौर पर प्रयोग किया जाता है। गाय के गोबर का इस्तेमाल खाद बनाने के रूप में किया जाता है जो फसलों के लिए उत्तम कारक माना जाता है ।

इसके अलावा गाय की मृत्यु हो जाने के बाद उसके चमड़ीयो, हड्डियों, से अनेक प्रकार के वस्तुएं बनाई जाती है। जो मानव जीवन में बहुत उपयोगी होती है।

दूसरे पशुओं की अपेक्षा गाय बहुत ही उपयोगी होती है। खासतौर पर बच्चों को इनके दूध पीने का सलाह दिया जाता है। क्योंकि इसका दूध बच्चों के शरीर को हेल्दी बनाए रखता है।

गाय ना केवल जिंदा रहते हुए हैं लोगों के लिए उपयोगी है बल्कि जिसके मरने के बाद भी उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों से कई प्रकार की चीजें बनाई जाती है।

गाय की नस्ले (Breeds of cow in Hindi)

हमारे भारत में गायों की लगभग 40 के आसपास नस्लें पाई जाती है अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग प्रधान नस्लें हैं । लेकिन भारत में सबसे लोकप्रिय साहिवाल, थारपारकर, गीर , करन फ्राई, रेड सिंधी, मालवी प्रमुख है।

  • जर्सी गाय – उत्पत्ती अमेरिका में / मध्य एवं पूर्वी राजस्थान में पाई जाती है।
  • होलिस्टन – उत्पत्ति होलेंड तथा अमेरिका, मध्य व पूर्वी राजस्थान में पाई जाती है
  • गिर/ रेंडा / अजमेरा – मूल रूप से गुजरात के गिरवन में पाई जाती है आदि प्रयोजन की नस्ल है, गिर गाय को काठियावाड़ी, सुरती डेक्कने, नामों से जाना जाता है।
  • थारपारकर/ मालानी / थारी – उत्पत्ति स्थल मालानी प्रदेश बाड़मेर है।
  • मुलत – यह नस्ल कराची पाकिस्तान के थारपारकर जिले की है।
  • राठी – दूध उत्पादन की दृष्टि से श्रेष्ठ है राजस्थान की कामधेनु कहा जाता है।
  • मालवी – उत्पत्ति मालव प्रदेश झालावाड़ है यह बांसवाड़ा डूंगरपुर में पाई जाती है।
  • मेवाती – यह नस्ल अलवर जिले के पूर्वी भाग में व भरतपुर में पाई जाती है।
  • काकरेज – उपनाम सांचौर नस्ल जालौर, सिरोही, पाली, बाड़मेर जिले में पाई जाती है। भारत की सबसे भारी नस्ल है।
  • नागौरी नस्ल -उत्पत्ति नागौर है यह केवल अधिक वजन ढोने और हल जोतने के काम आता है।
  • हरियाणवी – यह नस्ल सीकर, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर, श्री गंगानगर, टोंका, जयपुर में।
  • रथ – यह नस्ल उत्तरी पूर्वी राजस्थान में पाई जाती है।

गाय की शारीरिक संरचना (Body Structure of Cow in Hindi)

गाय (About cow in hindi) की शारीरिक संरचना की बात की जाए तो गाय के दो आंखें, दो कान, दो सिंग, दो नाक, चार थन और चार पैर होते हैं। गाय के पैरों में खुर लगे होते हैं जो उसके पैरों की सुरक्षा का काम करते हैं।

इसकी एक पूंछ होती है जिसमें एक बालों का गुच्छा भी होता है जिसके द्वारा वह मक्खियां भगाने का काम करती है। गाय की कई प्रजातियां ऐसी होती है जिसमें सिंग नहीं पाए जाते हैं।

गाय का रंग (Color of Cow)

गाय के रंग की बात की जाए तो गाय बहुत से रंग में पाए जाते हैं गाय के शरीर में विभिन्न रंगों का मिश्रण भी होता है। यह उसके नस्ल के अनुसार होता है। गाय प्रमुख रूप से सफेद, काला, लाल तथा चितकबरी रंगों में पाया जाता है।

गाय से संबंधित धार्मिक मान्यताएं (Religious Beliefs Related To Cow)

भारत में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है। हिंदू समाज में ऐसी मान्यता है कि 33 करोड़ देवी – देवता गाय के शरीर में निवास करते हैं। इसी वजह से हर साल लक्ष्मी पूजा के अगले दिन गोवर्धन पूजा के रूप में गायों की पूजा की जाती है।

प्राचीन काल में किसी व्यक्ति की संपन्नता का अनुभव उसके पास स्थित गायों की संख्या से लगाया जाता था। भगवान श्री कृष्ण जी गाय प्रेमी थे इसी कारण हिंदू समाज में गायों को बहुत ऊंचा दर्जा दिया जाता है।

गायों का संरक्षण (Conservation of Cows)

वैसे तो गाय शहरों और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पाए जाते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इनकी संख्या ज्यादा होती है। शहरों में बढ़ती हुई प्रदूषण और अपशिष्ट पदार्थों को खा लेने के कारण अधिकतर गायों की मृत्यु हो जाती है।

गाय पॉलिथीन को निगल जाती है जिनके कारण उनकी मृत्यु हो जाती है। तो इसी विषय में हम सभी को एकजुट होकर विचार करके गाय के संरक्षण पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा । ताकि गायों को बचाया जा सके।

इन्हे भी पढ़े

10 line / sentence About cow in Hindi | रोचक तथ्य

तो चलिए जान लेते है 10 line / sentence About cow in hindi :

  • हिंदू धर्म में गाय को भगवान माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है।
  • जैसे मनुष्य में गर्भावस्था का समय 9 महीने का होता है ठीक वैसे ही गाय की गर्भावस्था का भी समय 9 महीने का ही होता है ।
  • गाय अपने मुंह से केवल एक ही तरह की आवाज निकाल सकता है इसे रमाना कहते हैं।
  • सामान्य गाय की उम्र करीब 20 वर्ष होती है।।
  • दुनिया में एक गाय ऐसी भी है जिसने हवाई जहाज में सफर किया था।
  • गाय सीढ़ियों पर आसानी से चढ़ सकती है। लेकिन सीढ़ियों से वापस उल्टा नहीं उतर सकती।
  • दुनिया भर में गाय की करीब 800 प्रजातियां पाई जाती है।
  • गाय को मनुष्य की मां भी कहा जाता है क्योंकि हम लोग गाय का दूध पीकर ही बड़े होते हैं।
  • डेयरी उद्योग इतना ज्यादा विकसित हो गया है की एक गाय अब 10 गायों के बराबर दूध देती है।
  • गाय जब आपने पहले बछड़े को जन्म देती है तो उसकी औसतन उम्र 2 साल होती हैं।
  • एक गाय खाना खाकर 8 घंटे तक गुजार सकती है।
  • गाय के शरीर का सामान्य तापमान लगभग 101.5 F होता है।
  • गाय एक जगह भी खड़े होकर चारों ओर 360 डिग्री में भी देख सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद करते हैं दोस्तों आज का यह आर्टिकल ‘About cow in hindi‘ आपको पसंद आया होगा इसी तरह से अच्छे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे साइट desifunnel.com को जरूर सब्सक्राइब करें। और आप हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो कर सकते हैं जिससे आपको हमारे हर एक नए लेख की जानकारी तुरंत मिलती रहे।

आज हमने about cow in hindi, information about cow in hindi, essay on / about cow in hindi, 10 line / sentence About cow in hindi, गाय पर निबंध जो आपको समझ आया होगा। धन्यवाद

About Cow in hindi Information | Assay on Cow | गाय पर निबंध

Leave a Comment

Share via
Copy link
Powered by Social Snap