About Elephant in Hindi {Essay} | हाथी पर निबंध – Wikipedia

आज हम आपको About Elephant in Hindi essay बताने जा रहे हैं। यह हाथी पर निबंध खास तौर पर छोटे स्तर के विद्यार्थी कक्षा 2, 3, 4, 5, 6 के लिए है।

Elephent in Hindi essay (हाथी पर निबंध) पढ़ने या याद करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

शिक्षकों द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के माइंडसेट को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को निबंध और पैराग्राफ लेखन जैसे काम दिया जाते हैं।

इन्हीं बातों का मान रखते हुए हमने बहुत ही सरल भाषा में दो सटीक हाथी पर निबंध लिखा है। जिसे पढ़कर आप आसानी से समझ सकते हैं। और अपना काम पूरा कर सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख में About elephant in Hindi, elephant in Hindi essay, about elephant in Hindi 10 points बताएंगे । तो हमारे साथ बने रहिए।

हाथी पर दो सटीक निबंध | Elephant In Hindi Essay

दोस्तों आज हम लिखने वाले हैं हाथी पर निबंध 250 शब्दों में, तो ज्यादा देर ना करते हुए तो चलिए शुरू करते हैं।

Essay in Hindi on Elephant {250 Words}

हाथी एक विशाल स्तनधारी जंगली जानवर है इसके दो बड़े – बड़े कान, दो छोटी – छोटी आंखें, एक लंबी सूंड, चार खुम्बा नूमे पैर, एक छोटी पूँछ एवं शरीर काफी विशालकाय होता है।

हाथी के मुंह में 26 दांत होते हैं जिसमें से सूंड के दोनों तरफ एक – एक सफेद लंबे – लंबे दांत होते हैं। एक हाथी की ऊंचाई लगभग 10 फीट तक बढ़ सकती है। इसके शरीर की त्वचा मोटी और संवेदनशील होती है।

हाथी एक शाकाहारी जानवर है। यह घास – फूस, झाड़ियां, फल – सब्जियां, केले इत्यादि खाता है । इसका वजन लगभग 4500 किलोग्राम से लेकर 6000 किलोग्राम तक होता है । इसे धरती का सबसे ताकतवर जानवर भी माना जाता है।

हाथी जंगल में रहने वाला विशालकाय जानवर है लेकिन फिर भी हाथियों को मनुष्य द्वारा प्राचीन काल से पाला जा रहा है क्योंकि हाथी बहुत ही समझदार शांत स्वभाव और उपयोगी जानवर है।

हाथी को विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। प्राचीन समय में राजा, महाराजा द्वारा युद्ध लड़ाई में हाथियों का प्रयोग किया जाता था। लेकिन आज के समय में हाथी का उपयोग अपनी सहायता के लिए किया जाता है जैसे हाथी भारी से भारी सामान या लकड़ी उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकता है। भारी वाहनों को भी खींचने के लिए हाथी की सहायता ली जाती है।

हालांकि हाथी एक शांत भाव का जीव है, लेकिन जब इसे परेशान किया जाता है या फिर इस पर हमला किया जाता है तो यह लोगों के लिए काफी खतरनाक बन जाता है एक हाथी का जीवनकाल लगभग 100 से 110 वर्ष तक का होता है।

हाथी के बारे में और डीटेल में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Elephant in Hindi {300 Words}

हाथी एक मिसाल जानवर है। हाथी धरती का सबसे ताकतवर जानवर भी माना जाता है। हाथी एक जांगली जानवर है। इसका शरीर बहुत मजबूत होता है। यह काले रंग और सफेद रंग का होता है।

इसके चार पैर, दो बड़े – बड़े कान और दो छोटी – छोटी आंखें होती है। इसके मुंह में 24 दांत और मुंह के बाहर दो लंबे दांत होते हैं। इसकी सूंड लंबी होती है। इसकी सूंड काफी उपयोगी होती है। यह अपनी सूंड की मदद से खाता – पिता है और भारी समान उठाता है।

हाथी एक शाकाहारी पशु है। यह हरी घास, पत्ते, फल, झाड़ियां आदि खाता है। हाथी की ऊंचाई लगभग 10 फुट तक होती है। हाथी जंगल में रहना पसंद करता है। यह हमेशा झुंड में ही चलता है।

हाथी एक बहुत उपयोगी जानवर है यह समझदार एवं आज्ञाकारी जानवर होता है। हाथी की बुद्धिमत्ता, सूंघने और सुनने की छमता बहुत अच्छी होती है। आज के समय में हाथियों को प्रशिक्षित किया जाता है। और सर्कस में उनका करतब दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पुराने जमाने में हाथियों का इस्तेमाल युद्ध में बहुत ज्यादा किया जाता था। राजा हाथी पर सवार होकर युद्ध और शिकार के लिए जाते थे। हाथी युद्ध में बहुत मददगार साबित होते थे। हाथी सदैव से ही मानवता के लिए बहुत उपयोगी जानवर रहा है।

हाथी चिड़िया घर में भी पाया जाता है। हाथी एशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और अफ्रीका में पाया जाता है। इसका स्वभाव चंचल और शांत होता है। हिंदू धर्म के लोग हाथियों को पूजा करते हैं। और हाथियों को शुभ माना जाता है।

लेकिन बहुत सारे शिकारी हाथियों का शिकार करते हैं। हाथी का दांत निकाल कर उन्हें बाजार में बेचकर बहुत सारा पैसा कमाया जाता है। हाथी के दांतो की मदद से कई प्रकार के आभूषण बनाए जाते हैं। जंगलों की कटाई की वजह से हाथियों की संख्या धीरे – धीरे कम होती जा रही है। अतः हाथी बहुत उपयोगी जानवर होता है। हमें इसका संरक्षण करना चाहिए।

हाथियों के बारे में रोचक तथ्य । Amazing Facts about elephant

तो चलिए हाथियों के बारे में रोचक तथ्य (Amazing Facts about elephent in hindi) जान लेते हैं।

वर्तमान समय में अब दो ही हाथियों की प्रजातियां बची हुई है परंतु दुनिया से प्राप्त हुए विभिन्न जीवाश्मों से पता चलता है कि 5 करोड़ साल पहले हाथियों की करीब 170 प्रजातियां विकसित थी यह जीवाश्म ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिक को छोड़ सभी महाद्वीपों में पाए गए हैं।

हाथी लेट कर नहीं बल्कि खड़े होकर सोते हैं और इनकी यौन अवस्था आमतौर पर 13 या 14 साल की आयु में आ जाती है।

हाथी का सूंड एक प्रकार का वरदान है जो उसे जिंदा रखता है जिसकी वजह से वे पानी की गंध को 4 से 5 किलोमीटर की दूरी से भी सूंघ लेता है।

हाथी दिन में बहुत कम सोते हैं बस ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे। और अक्सर चलना ज्यादा पसंद करते हैं वे निरंतर खाने की तलाश जारी रखते हैं।

हाथी एक ऐसा एकलौता जानवर है जो कूद नहीं सकता है जिसके चार घुटने होते हैं। और ये बहुत कम फ्रीक्वेंसी पर बात करते हैं वे लगभग 10 हर्ट्ज पर बात करते हैं।

मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है। इनका गर्भकाल औसतन 22 महीने का होता है। और अफ्रीकी मादा हाथियों का गर्भकाल 22 महीने तक का होता है।

अफ्रीकी हाथियों के कान भारतीय हाथियों के कानों से बड़े होते हैं। और जवान अफ्रीकन हाथी की लंबाई 13 फीट तक बढ़ जाती है। और भारतीय हाथियों की 10 फीट तक।

हाथियों का जीवनकाल औसतन हम मनुष्यों की तरह ही 70 साल का होता है। और ये आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हैं।

ये लंबे समय तक पानी में तैर सकते हैं अगर हाथियों के झुंड के कोई एक हाथी मर जाए तो सारे हाथी अजीब तरह की आवाज निकाल कर शोक मनाते हैं।

हाथी लगभग 1 दिन में 120 किलो तक का भोजन खा जाता है। और इनकी सूंड इतनी जबरदस्त होती है कि वे अपनी सूंड से फर्श पर गिरा एक छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं।

इनकी की सूंड ऊपरी होंठ और नाक से जुड़ी होती है। और यह भी मनुष्यों की तरह राइट हैंडेड और लेफ्ट हैंडेड होते हैं।

इसे भी जरूर पढ़े –

हाथी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQ About Elephant in Hindi

हाथी के सूंड में कितनी हड्डियां होती है?

हाथी के सूंड में हड्डियां नहीं होती है केवल मांसपेशिया होती है करीब 300 से 350 किलोग्राम।

हाथी का भोजन क्या है?

हाथी का भोजन घास, पत्ते, फल, झाड़ियां, सब्जियां इत्यादि है।

हाथी का वजन कितना होता है?

हाथी का वजन करीब 2700 से 4000 किलोग्राम तक होता है।

हाथी कितना खाना खाता है?

हाथी लगभग 1 दिन में 120 से 150 किलोग्राम खाना खाता है।

हाथी की आयु कितनी होती है?

हाथी की आयु 70 से 100 वर्ष की होती है।

भारत में सबसे ज्यादा हाथी कहाँ पाए जाते है?

भारत में सबसे ज्यादा हाथी कर्नाटक राज्य में पाए जाते हैं। जिनकी संख्या लगभग 6000 से 6500 तक है।

हाथी के उपयोग क्या – क्या है?

पालतू जानवर के रूप में सवारी के लिए, सर्कस में करतब दिखाने के लिए और विभिन्न कामों में।

हाथी कितने प्रकार के होते हैं ?

ऍलिफ़स और लॉक्सोडॉण्टा हाथी की दो प्रजाति है लॉक्सोडॉण्टा प्रजाति के अंतर्गत अफ्रीका के मैदानी और जंगली हाथी आते हैं तथा ऍलिफ़स एशियाई हाथी है।

हाथी कितने रंग (color) के पाए जाते हैं ?

काला , सफेद और हल्का स्लेटी रंग (color) के पाए जाते हैं ?

हाथी कितने घंटे सोता है?

हाथी लगभग 4 घंटे सोता है।

हाथी कितनी स्पीड से चलता है?

हाथी 6 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलता है।

Conclusion

उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको यह आर्टिकल (About Elephant in hindi) पसंद आया होगा इसी तरह के इंफॉर्मेशन पाने के लिए हमारे ब्लॉग desifunnel.com को जरूर सब्सक्राइब करें। ताकि आपको समय – समय पर अपडेट मिलती रहे।

इस लेख में हमने about elephant in hindi essay, हाथी पर निबंध, elephant essay in hindi, elephent meaning in hindi, हाथियों के बारे में रोचक तथ्य, amazing facts about elephant in hindi, और लोगों द्वारा हाथी से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न के बारे में बताया है इससे आपको कुछ ना कुछ जरूर इंफॉर्मेशन मिली होगी ।

दोस्तों आप हमारे फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं जहां निरंतर ब्लॉक में शेयर किए जाने वाले पोस्ट के लिंक शेयर किए जाते हैं।

हमारे फेसबुक पेज को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें ।

About Elephant in Hindi {Essay} | हाथी पर निबंध – Wikipedia

Leave a Comment

Share via
Copy link
Powered by Social Snap