About Parrot in Hindi | तोते के बारे में जानकारी हिंदी में | 20 रोचक तथ्य : हेलो दोस्तों, आज मैं आपके लिए तोते पर निबंध लेकर आया हूं।
![About Parrot in hindi | तोते के बारे में पूरी जानकारी | [ 20 रोचक तथ्य ]](https://desifunnel.com/wp-content/uploads/2021/05/About-parrot-in-hindi-2.jpg)
अधिकतर शिक्षकों द्वारा बच्चों की लेखन और तर्क शक्ति को बढ़ाने के लिए। उन्हें पैराग्राफ राइटिंग या निबंध लेखन का कार्य दिया जाता है।
About Parrot in hindi (तोते के बारे में) पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
तो उसी से संबंधित मैं आज तोते पर पूरी जानकारी लेकर आया हूं । तो हमारे साथ बने रहिए।
इससे पहले हमने और कई जानवरों से संबंधित निबंध लेखन अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया है । जिसे भी आप पढ़ सकते हैं।
About Parrot in Hindi |तोते के बारे में जानकारी हिंदी में
तोता (About Parrot in hindi) एक बहुत ही सुंदर और रंगीन पक्षी होता है आमतौर पर विश्व के हर देश में पाया जाता है, तोते का रंग हरा होता है, उसकी चोंच लाल तथा टेढ़ी होती है।
तोता बच्चों का प्यारा पक्षी है वह विशाल पेड़ों के कोटरो में अपना घोंसला बनाता है लोग तोते को पिंजरे में भी रखते हैं उसके गले में धारी काले कलर की होती हैं यह एक शाकाहारी पालतू पक्षी होता है।
यह फल, मिर्च, बीज और पत्तियां खाना पसंद करते हैं तोते को हरी मिर्च, फल में अमरुद और आम मुख्य रूप से पसंद होते हैं घरेलू तोते यह सभी चीजें बड़ी चाव से खाते हैं जो हम इन्हें देते हैं।
तोते बहुत तेज उड़ते हैं आमतौर पर यह झुंड में उड़ते हैं इन्हें झुंड में उड़ते देखना बहुत ही आनंददायी होता है तोता एक बुद्धिमान पक्षी है इसलिए इसको सिखाएं जाने पर यह कोई भी भाषा आसानी से बोल सकता है उसे पक्षियों का पंडित भी कहा जाता है।
भारत में लोग इन्हें आम तौर पर राम – राम, सीता – राम, नमस्ते और स्वागतम जैसे शब्द सिखाते हैं तोता इतना समझदार होता है कि अगर तोते को इंसानों के बीच अधिक समय तक रखा जाए तो यह उस घर के लोगों की नकल भी उतार सकता है।
About Parrot in hindi
तोता अपनी हरकतों से सभी का मनोरंजन करता है तोता एक ही सुंदर पक्षी है तोता की सुरक्षा के लिए भी राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना की गई है मनुष्य अपने जीवन के लिए जंगलों का पेड़ों का नाश कर रहा है इसीलिए उनकी संख्या कम हो रही है हम सभी मानव जाति को उनकी रक्षा करनी चाहिए।
“पशु पक्षीयों सेे हैं
हमारे जीवन की शोभा न्यारी
उनके कारण धरती लगती है
अंबर से भी प्यारी”
Information About Parrot [500 words]
दिखने में तोता (About Parrot in hindi) बहुत ही अधिक सुंदर पक्षी होता है इसलिए अपने घर पर इसे बहुत से लोग पालतू पक्षी के रूप में पालना पसंद करते हैं। तोते को घरो में प्यार से मिट्ठू कहा जाता है।
तोता न तो अधिक बड़ा होता है और न तो अधिक छोटा होता है इसका मध्यम आकार होता है गर्म प्रदेशों में यह पक्षी ज्यादा देखने को मिलता है हमारे देश भारत में अधिकतर हरे रंग का तोता पाया जाता है। जबकि दूसरे देशों में यह पीला, लाल, सतरंगी, सफेद, नीले इत्यादि रंगों में पाया जाता है।
तोते की लंबाई 10 – 12 इंच तक होती है इसके गले के चारों तरफ रिंग होती है जो कि काले रंग की होती है जिसको हिंदी भाषा में कंठी भी कहा जाता हैं इनकी आंखें चमकदार – काली होती है, भूरे रंग की रिंग इसकी आंखों के चारों ओर बनी हुई होती है, इसके शरीर के अपेक्षा इसका सिर छोटा होता है और इसके चोंच लाल रंग की काफी नुकीली और कठोर होती है।
जो कि दूसरे पक्षियों की सामान सीधी नहीं होती है ऊपरी भाग इसकी चोंच का नुकीले और मुड़ा हुआ होता है उतना ही इनके पंजे नुकीले होते हैं। इनकी पंजो की पकड़ बहुत मजबूत होती है इस कारण यह सभी पक्षियों में से एकलौता ऐसा पक्षी है जो कि खाना को अपने पंजो में पकड़ कर खाता है।
इसके पंखों का आकार छोटा होता है लेकिन यह बहुत तेज गति से उड़ सकता है। तोता आमतौर पर झूंड में रहना पसंद करता है जब भी तोता खाने की तलाश करने जाता है। तब 10 – 15 तोते के झुंड में ही भोजन की तलाश में जाते है।
तोता मुख्यतः भोजन में सब्जियां और फल बीज आदि खाना पसंद करता हैं तोता एक शाकाहारी पक्षी होता है इसकी आवाज बच्चों कि तुलना में कर्कस भरी होती है जिसको 1 किलोमीटर दूर से भी सुना जा सकता है।
तोता एक बुद्धिमान पक्षी है इसीलिए यह कोई भी भाषा इसको सिखाएं जाने पर आसानी से बोल सकता है। कुछ दिनों के लिए यदि तोते को कुछ लोगो के बीच में रख दिया जाए तो वह कुछ शब्द और वाक्य उनकी भाषा के सीख लेता है और उनकी नकल करने लगता है।
भारत मे अक्सर तोते को नमस्ते, गुड बय, राम – राम और जय सीताराम आदि बोलने को सिखाएं जाते हैं यह जंगलों, खेतो, गांव – शहरों सभी जगह पर पाया जाता है। तोता खाने की तलाश में एक दिन में 1000 से 1500 किलोमीटर तक की दूरी तक उड़ सकता है।
यह लहरदार और बहुत ऊँचाई पर उड़ता है मुख्य बात इस पक्षी कि, इसमें मादा और नर को पहचानना कठिन होता है इसीलए उनका ब्लड टेस्ट करके ही नर और मादा का पता लगाया जा सकता है नीम, अमरुद और जामुन के पेड़ पर तोता को अक्सर देखा जाता है।
Essay About parrot in hindi | तोते पर निबंध हिंदी में
![About Parrot in hindi | तोते के बारे में पूरी जानकारी | [ 20 रोचक तथ्य ]](https://desifunnel.com/wp-content/uploads/2021/05/About-parrot-in-hindi-1-1.jpg)
तोते की प्रजातियां या प्रकार | Species of parrot
वैसे तो देखा जाए तो तोते के (About Parrot in hindi) लगभग 390 – 402 प्रजातियां पायी जाती है यह सभी प्रजातियां देश विदेशों में पाए जाते हैं। इनमें थोड़ी-थोड़ी भिन्नता होती है।
इसमें छोटे से लेकर बड़े तोते शामिल होते हैं भारत में पाए जाने वाले तोते के कुछ प्रमुख प्रजातियां परबत्ता तोता (Indian Ringneck), टुईया तोता, मदन गोर तोता, ढेलहरा आदि प्रजातियां पाई जाती है लेकिन यहां सभी हरे रंग की होती है। नर और मादा तोता एक जैसे दिखते हैं। इनके अलावा विदेशों में और कुछ प्रमुख प्रजातियां पाई जाती हैं जो निम्न है-
- alexandrine parakeet
- andean parakeet
- Antipodes parakeet
- Austral parakeet
- Australian king parrot
- Australian ringneck
- Aztec Parakeet
- Azuero parakeet
- Bald parrot
- Barred parakeet.
तोते की शारीरिक संरचना (Body structure of parrot in Hindi)
तोते के दो पैर, दो सुंदर आंखें, नुकीले और कठोर चोंच, दो छोटे पंख होते हैं। तोता दिखने में बहुत सुंदर होता है।
तोते की चोंच मुड़े हुए और बहुत ही ज्यादा नुकीले होते हैं, साथ ही साथ इन के पंजे की पकड़ बहुत मजबूत होती है यह एक ऐसा पक्षी है जो अपने पंजों की सहायता से भोजन करता है।
तोते का भोजन (food of parrot)
तोता भोजन के रूप में अमरूद, सेब, केला, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, सब्जी, मिर्चिया, इत्यादि ग्रहण करता है ।
तोते (About Parrot in hindi) को अमरुद बहुत ज्यादा पसंद होते हैं इसलिए ज्यादातर तोते अमरूद के पेड़ में ज्यादा पाए जाते हैं। अमरुद तोते के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जो उसके इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
तोते का रंग (Color of parrot)
मुख्यतः भारत में हरे कलर के तोते ज्यादा पाए जाते हैं । लेकिन विदेशों में यह अलग – अलग कलर में पाए जाते हैं जैसे पीले, हरे, लाल ,नीले इसके अलावा और बहुत से कलर में पाए जाते हैं।
About Parrot in hindi
भारत में पाए जाने वाले तोते की चोंच का रंग लाल होता है । तोते का पूरा शरीर हरे रंग तथा इसके पैर भूरे या काले रंग के होते हैं।
तोते का निवास स्थान (Habitat of parrot)
तोते मुख्यतः सामान्य रूप से जंगलों, खेतों और पेड़ों में घोंसला बनाकर रहते हैं।
भारत के लोग इसे शुभ मानते हैं और घर में पालते हैं भारत में बहुत अधिक मात्रा में तोते पाले जाते हैं और इसकी देखरेख की जाती है।
16 रोचक तथ्य तोते के बारे में (Interesting facts about parrot in Hindi)
तो चलिए अब जान लेते है 16 रोचक तथ्य तोते के बारे में | Interesting facts about parrot in Hindi :
- तोता अपने छोटे बच्चों का नाम रखते है और यह नाम उम्र भर के लिए होता है।
- इंसानों की तरह तोता भी मोटा हो जाता है।
- Pygmy दुनिया का सबसे छोटा तोता है जिसकी लंबाई बहुत ही कम होती है या लगभग हमारे उंगली के साइज का होता है ।
- मैकाव दुनिया का सबसे बड़ा तोता है। जिसकी लंबाई लगभग 100 सेंटीमीटर है।
- तोता केवल एक ऐसा पक्षी है जो अपने पैरों से भोजन को पकड़ कर खाता है।
- तोते भी इंसानों की तरह जीवित रह सकते हैं तोते का जीवनकाल 20 – 80 साल तक का हो सकता है।
- दुनिया का सबसे अधिक उम्र वाला तोता का नाम कुकी था जिसकी मृत्यु 82 साल की उम्र में 2016 में हो गई । जिसके कारण इनका नाम गीनीजबुक में है ।
- दुनिया का सबसे पढ़ा – लिखा पक्षी है बुक नाम तोता है जिसके शब्दकोश में 1728 वर्ड है। इसने 1995 से ही गिनीज बुक के वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना लिया है।
- अफ्रीका में पाए जाने वाले ग्रे पैरेट दुनिया की सबसे अच्छी बोली बोलने वाले तोते हैं यह 4 या 5 साल के बच्चे के जैसे बोल सकते हैं।
- दुनिया में सबसे भारी तोता ‘काकापो’ इतना भारी है कि वह उड़ भी नहीं सकता है यह एक बिल्ली के जितने वजन का होता है।
- एलेक्स नाम का एक अफ्रीकी तोता एक ऐसा एनिमल है जिसने खुद के द्वारा एक सवाल पूछा उसने पूछा कि what colour he was? यह तो होता है इतना चतुर है कि 6 तक गिनती गिन सकता है, सात रंग को पहचान सकता है और अलग – अलग तरह के आकार पहचान सकता है।
- नाइट पैरेट जो कि आस्ट्रेलिया में पाया जाता है जो बहुत ज्यादा छिपा हुआ है और इसे रहस्यमई पक्षी कहा जाता है केवल 3 आदमी ही पिछले 100 सालों में इसे देख पाए हैं।
- दुनिया के कई देशों में तोतों को पालना गैरकानूनी माना जाता है।
- जितनी गति से बाघ दौड़ सकता है उतने ही स्पीड से तोता उड़ सकता है ।
- लगभग 40 मिलियन वर्ष कई वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्व प्राचीन दक्षिणी महादीप में पहला तोता दिखाई दिया था।
- तोते इसलिए बोल पाते हैं क्योंकि वह दिमाग वाला पक्षी हैं उनके दिमाग की व्यवस्था कुछ इस प्रकार होती है कि वह जो भी बात सुनते हैं उसे बहुत ही जल्दी अपने दिमाग में बैठा लेते हैं।
इसे भी पढ़े :
Write 10 Sentences / line about parrot in Hindi
- तोता एक सुंदर पक्षी है।
- इसके पंखे हरे रंग होते हैं।
- इसके चोंच लाल रंग के होते है।
- तोता बोलने वाला पक्षी है।
- यह फल बीज दाने चावल इत्यादि खाते हैं।
- तोता पेड़ों के बिल में घोसला बना कर रहता है।
- तोता बड़ा तेज उड़ता है।
- यह रंग बिरंगी प्रजातियों में पाया जाता है।
- यह लगभग सभी गर्म देशों में पाया जाता है।
- कुछ लोग तोते को छोटे पिंजरे में बंद कर रखते हैं।
FAQs About Parrot in Hindi
हरे-भरे फल, सब्जियों के मिक्सर से Pellets बनते हैं। तथा मिक्स सीड्स (बीज) जो बाजारों में पैकेट फॉर्म में आसानी से मिल जाते हैं। जिसे आप तोते को खाने के रूप में दे सकते हो।
आप अपने तोते का Zazu, Coco, Misty, Tiki, Margot, Belle, Sunny, Frida, Angel और इसके अलावा विभिन्न के नाम रख सकते हो।
तोते को पालतू बनाना बहुत ही आसान है लेकिन इसके लिए थोड़ा धैर्य की जरूरत होती है। तोते को एक बड़े पिंजरे में रखे और उसे खाना दे । और आप जो भी काम कर रहे हो उसे तोते के सामने करें जैसे पढ़ाई करना या कुछ और कोई काम ऐसे में आपको पहचान लेगा।
वैसे तो बोलने वाले तोते का कोई पहचान नहीं होता है। सभी तोते बोल सकते हैं। लेकिन कहा जाता है कि वाइल्ड पैरोट कम बोल पाते हैं।
जब तोता या तोती 3 साल का हो जाता है तो तोता के गले का रिंग पूरी तरह ब्लॉक हो जाता है जबकि तोती के गले का रिंग पूरी तरह ब्लैक नहीं होता हल्का दिखाई देता है। इसके अलावा आपका तोता छोटा है तो नर तोते का सिर हल्का बड़ा तथा मादा तोते का सिर हल्का छोटा होता है।
उपसंहार (Conclusion)
उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारे इस लेख से तोते के बारे में जानकारी हिंदी में प्राप्त हो गई होगी इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग desifunnel.com को जरूर सब्सक्राइब करें। या फिर लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं।
आज हमने आपको बताया about parrot in Hindi, essay on parrot, information about parrot, essay on parrot in Hindi, write 10 sentence about parrot in Hindi, interesting facts on parrot in Hindi है जिसे विद्यार्थी अपने लेखन कार्य में उपयोग कर सकते हैं। धन्यवाद
![About Parrot in hindi | तोते के बारे में पूरी जानकारी | [ 20 रोचक तथ्य ]](https://desifunnel.com/wp-content/uploads/2021/05/About-parrot-in-hindi-2.jpg)