बाघ के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Interesting facts about Tiger in Hindi

नमस्कार आप सभी का हमारे ब्लॉग में स्वागत है आज हम बताने वाले हैं बाघ के बारे में कुछ रोचक तथ्य अर्थात Interesting facts, information about Tiger in Hindi . तो चलिए बाघ के बारे में (About Tiger in Hindi ) कुछ महत्त्व पूर्ण बाते जान लेते हैं।

इन्हे भी पढ़े

बाघ के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी – Information About Tiger in Hindi

बाघ भारत का राष्ट्रीय जानवर है यह एक जंगली जानवर है बाघ बहुत जोर – जोर से दहाड़ता है बाघ के दांत और पंजे बहुत ही नुकीले होते हैं।

बाघ की एक लंबी पूँछ होती है यह एक बहुत ही शक्तिशाली जानवर है इसका शरीर बहुत ही मजबूत होता है बाघ जंगल में रहता है।

बाघ एक मांसाहारी जानवर है जो दूसरे जानवरों को मारकर उनका मांस खाता है। बाघ का रंग पीला व हल्का भूरा रंग का होता है।

बाघ दिन के समय में सोता है और रात के समय में जागकर अपना शिकार ढूंढता है इसलिए इसे क्रूर और हिंसक जानवर माना जाता है।

राष्ट्रीय पशु बाघ पर निबंध – Essay on Tiger in Hindi

बाघ हमारे भारत देश का राष्ट्रीय पशु है बाघ स्तनधारी जानवर है क्योंकि इंसानों की तरह ही बच्चे को जन्म देता है। यह सबसे ताकतवर जानवर के रूप में जंगल में जाना जाता है।

बाघ (about Tiger in Hindi) प्रमुख रूप से भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, कोरिया, बांग्लादेश व इंडोनेशिया इत्यादि देशों में पाए जाते है।

बाघ के शरीर पर हल्के काले रंग की धारियां बनी होती है। बाघ कुछ ही मिनट में बड़ी – बड़ी छलांगों के साथ बहुत दूर तक दौड़ सकता है। यह लगभग बिल्ली के समान ही दिखता है क्योंकि यह बिल्ली के परिवार से संबंधित है। यह बहुत ही चालाक और बुद्धिमान होता है।

बाघ (about Tiger in Hindi) की औसत आयु 10 से 15 वर्ष की होती है। बाघ 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है लेकिन बड़ा और भारी शरीर होने के यहां जल्द ही थक जाते हैं।

बाघ अधिकतर रात में शिकार करता है और दिन में सोता है। बाघों के आगे की पैर की तुलना में पीछे के पैर थोड़े बड़े होते हैं जिसकी सहायता से एक बार में 25 से 30 फुट की छलांग लगा सकते हैं। बाघ की दहाड़ 3 किलोमीटर तक सुनी जा सकती है। बाघ की देखने की क्षमता अंधेरे में ज्यादा होती है।

हर वर्ष 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है ताकि बाघों को लुप्त होने से बचाया जा सके। बाघ अच्छे तैरने वाले जीव है यह 6 से 8 किलोमीटर तक तैर सकते हैं। बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिग्रीस होता है।

बड़ी बिल्लियों में बाघ सबसे बड़ा होता है बिल्ली वंश का जंतु बाग एशिया का निवासी है आर्य भारत में उत्तर से दक्षिण सभी जंगलों में पाया जाता है।

 Interesting facts about Tiger in Hindi
Interesting facts about Tiger in Hindi

बाघ की प्रजातियाँ – Species of Tiger in Hindi

Bengal tiger

बाघ की ये प्रजातियां भारत, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल में पाए जाते हैं यह बाघ दुनिया में पाए जाने वाले सभी बाघ की प्रजातियों से सबसे भारी और खूंखार होता है। इसमें पुरुष बाघ की लंबाई 250 से 310 सेंटीमीटर और वजन लगभग 180 से 250 किलोग्राम तक होता है। जबकि मादा बाघ की लंबाई 240 से 270 सेंटीमीटर और वजन 100 से 150 किलोग्राम तक का होता है।

Indo Chinese Tiger

बाघ की यह प्रजाति कोलंबिया, चीन, बर्मा, थाईलैंड और वियतनाम में पाई जाती है। यह प्रजाति पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। पुरुष बाघ की लंबाई 250 सेंटीमीटर के करीब और वजन लगभग 150 से 200 किलोग्राम तक होता है। तथा मादा बाघ की लंबाई 240 सेंटीमीटर और वजन 100 से 130 किलोग्राम तक होता है।

Malayan Tiger

यह प्रजाति मलय प्रायद्वीप में पाई जाती है इसमें पुरुष बाघ की लंबाई 190 से 280 सेंटीमीटर तक की होती है। और वही बात की जाए इसके वजन की 50 से 130 किलोग्राम तक के होते हैं। वही मादा बाघ की लंबाई 180 से 250 सेंटीमीटर के करीब और वजन 24 से 80 किलोग्राम तक का होता है।

South China Tiger

यह प्रजाति लगभग विलुप्त होने के कगार में है रिपोर्ट के अनुसार लगभग पिछले 25 साल में इसके पंजे के निशान भी नहीं मिले हैं। इस प्रजाति के नर बाघ की लंबाई 260 सेंटीमीटर और वजन 130 से 180 किलोग्राम तक का होता है।

Caspian Tiger

यह Tiger टर्की, ईरान, अफगानिस्तान और दक्षिण चाइना के क्षेत्र में पाए जाते थे। इसकी बात की जाये तो लंबाई 270 से 290 सेंटीमीटर तथा वजन 170 से 250 किलोग्राम तक रहता था।

Siberian Tiger

साइबेरिया की पूर्वी इलाके अमर – उदर के जंगलों में पाई जाने वाली प्रजाति है। उत्तर कोरिया के साथ-साथ उत्तर पूर्वी चीन में Siberian Tiger पाया जाते हैं। और इसकी कुछ संख्या रूस में भी पाई जाती है। इसकी प्रजाति में नर बाघ की लंबाई 190 से 230 सेंटीमीटर और इसका वजन और इनका वजन 180 से 300 किलोग्राम तक का होता है।

Sumatran Tiger

यह Tiger सिर्फ सुमात्रा आइसलैंड में पाए जाते हैं। 1998 में इसे विशिष्ट उप प्रजाति के रूप में लिस्ट में डाला गया था। यह प्रजाति भी भारत के लुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल है। इस प्रजाति के नर बाघ की लंबाई 220 से 255 सेंटीमीटर और वजन लगभग 100 से 140 किलोग्राम तक का होता है। और वही मादा बाघ की लंबाई 215 सेंटीमीटर और वजन 110 किलोग्राम तक होता है।

दुनिया में बाघ की लगभग 11 प्रजातियां पाई जाती थी जिनमें से दो प्रजातियां पहले से ही विलुप्त हो गई थी। बीसवीं सदी में इनमें से तीन और प्रजातियां विलुप्त हो गई।

Bali Tiger

यह बाघ बाली के इंडोनेशिया के क्षेत्रों में पाए जाते थे और यह बात 1940 के दशक में विलुप्त हो गया।

Javan Tiger

ये बाघ Javan के क्षेत्रों में पाए जाते थे और यह 1970 के दशक में ही विलुप्त हो गया।

सभी बाघ बहुत ज्यादा शिकार के कारण विलुप्त हो गए जंगलों में कटान के चलते बाघों की प्रजातियां लगातार कम होती जा रही है। Global tiger forum के अनुसार दुनिया में लगभग 3900 बाघ ही जिंदा है। जिनमें से 2900 बाघ भारत में पाए जाते हैं।

बाघ की शारीरिक संरचना – Body Structure of Tiger

बाघ (about Tiger in Hindi) का शरीर भी लगभग शेर के बराबर होते हैं इनकी लंबाई लगभग 9 फीट होती है। इसके टांगों का घेरा लगभग 2 फीट होता है बाघ का गर्दन पीठ के समान होता है। इसका पंजा बहुत ही नुकीला और खतरनाक होता है।

बाघ के शरीर का रंग हल्का पीला होता है। और इसके पूरे शरीर में काली धारियां पाई जाती है। इन धारियों का आकार भिन्न-भिन्न होता है और इसके पेट का रंग सफेद होता है।

बाघ का निवास और भोजन – Tiger habitat and Meal

बाघ अधिकतर घने जंगलों में रहना पसंद करते हैं। लेकिन गर्मी के दिनों में अपने आप को गर्मी से बचाने के लिए पानी में रहना पसंद करते हैं।

यह जंगलों में रहते हुए विभिन्न प्रकार के हिरण और अलग-अलग जीव जंतुओं को अपना शिकार बनाते हैं। अधिकतर यह रात्रि के समय अपने शिकार पर हमला बोलते हैं और अपनी भूख मिटाते हैं।

बाघों में प्रजनन और उनकी जीवन शैली – Reproduction in tigers and their lifestyle

बिल्कुल शेर की तरह बाघ भी अकेले रहना पसंद करते हैं। वे हमेशा अपने आवास पर ही अकेले रहते हैं । प्रजनन काल के दौरान बाघ और बाघिन प्रजनन करते हैं। फिर पुनः अपने आवास में वापस लौट जाते हैं ।

मादा बाघ 105 से 115 दिनों तक गर्भधारण करने के पश्चात 4 से 6 बच्चों को जन्म देती है। बाघिन के बच्चे अंडे पैदा होते हैं। जिनकी देखरेख बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है।

पढ़े About dog in hindi [information] – कुत्ते के बारे में पूरी जानकारी

27+ बाघ के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Interesting facts about Tiger in Hindi

1. बीसवीं सदी के शुरुआत से अब तक पृथ्वी से टाइगर की 95% आबादी घट चुकी है लेकिन भारत में टाइगर सुरक्षित है और भारत एक ऐसा अकेला देश है जहां पर इनकी आबादी बढ़ रही है।

2. बाघों के जीवाश्म, इस बात के गवाह है कि बाघ पहले सबेरिया और न्यू सबेरियन दीपो में पाए जाते थे इसके बाद वे एशिया और मलेशिया पहुंचे।

3. भारत में स्वभाव एवं आहार के आधार पर तीन तरह के बाघ होते हैं लोदिया बाघ, उंटिया बाघ और नर भोजी बाघ।

4. लोदिया बाघ सघन वन में रहता है। और जंगल के जंतुओं को मार कर अपना जीवन निर्वाह करता है।

5. उंटिया बाघ जंगल के किनारे रहकर गांव में घुस जाता है और गाय, बैल, भैंस और बकरिया आदि को शिकार बनाता है नर भोजी बाघ बुड्ढा बाघ होता है।

6. मादा बाघ 105 से 115 दिन तक गर्भ धारण करने के बाद चार से छह शिशु को जन्म देती है।

7. बाघ के बच्चे जन्म के समय अंधे होते हैं। जिसका वजन 1.5 किलोग्राम होता है

8. बाघ के बच्चे 6 सप्ताह तक माता पिता पर पूरी तरह निर्भर रहते हैं। 7 माह की उम्र में वे स्वयं शिकार करने योग्य हो जाते हैं।

9. बाघ रात्रि और दिन के ठंडे के समय में अपना शिकार करना पसंद करते है। कभी-कभी भोजन की कमी होने पर छिपकली मेंढक और मगर जैसे जंतुओं को खा लेता है।

10. बाघ औसतन 9 -12 किलोग्राम मांस प्रतिदिन खा लेता है वर्ष भर में एक बार 50 से 60 हिरण का शिकार करता है।

11. बाघ शेर की तरह शिकार को थप्पड़ नहीं मारता है बल्कि दोनों पंजों से अपने शिकार को जकड़ लेता है।

12. बाघ को अपने आवास स्थान से बहुत लगाव होता है शिकार ढूंढने के बाद वह अपने आवास स्थान पर पुनः वापस लौट आता है।

13. बिल्ली वंश के अन्य जंतुओं की तुलना में इसे पानी से लगाव होता है गर्मी के दिनों में हम पानी में छुप कर बैठा होता है।

14. बंगाल में बाघ की प्रजाति को बंगाल टाइगर कहते हैं यह भारत में हिमालय से दक्षिण तक पाया जाता है।

15. नर बाघ का वजन लगभग 190 किलोग्राम तक होता है लंबाई 9 फिट होती है मादा बाघ का वजन 45 से 68 किलोग्राम तक होता है।

16. एक बाघ की दहाड़ को लगभग 3 किलोमीटर दूर से सुना जा सकता है।

17. 19वीं शताब्दी में एक अकेला बाघ भारत और नेपाल के 430 लोगों का जान लिया था।

18. एक बिल्ली का DNA बाघ की DNA से 95% मिलता है।

19. हर बाघ धारिया ठीक उसी तरह अलग – अलग होती है जिस तरह के मनुष्य के उंगलियों के निशान होते हैं।

18. बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है। साइबेरियन बाघ उनके रहने वाले इलाकों से ज्यादा पिंजरों में रखे जाते हैं।

19. बाघ घने जंगलों में रहता है लेकिन गर्मी के दिनों में अपनी प्यास बुझाने के लिए जंगल से बाहर निकल जाता है।

20. 10% से भी कम बाघ सफलतापूर्वक शिकार कर पाते हैं।

21. बाघ शिकार के लिए अंधेरे का इंतजार करते हैं। क्योंकि अंधेरे में उनके देखने की छमता मनुष्य से 6 गुना ज्यादा होती है।

22. बाघ एक रात में 27 किलो तक का मांस खा सकते हैं। जंगलों में एक बाघ का जीवनकाल औसत 10 वर्षों तक का होता है जबकि आरक्षण में रखने पर यह दुगने वर्षों तक जीवित रह सकते हैं।

23. एक आंकड़े के अनुसार सन 1800 से लेकर 2009 तक बाघों ने 3,73,000 मनुष्यों की जान ली थी।

24. शेरों की तरह बाघ भी अकेला जीवन ज्यादा पसंद करते हैं।

25. इनके बच्चों को मां के दूध के अलावा अन्य भोजन की आवश्यकता होती है तो यह अन्य जंतुओं को मारकर अपने बच्चों के लिए भोजन लाते हैं।

26. एक शताब्दी पहले एशिया में बाघों की संख्या एक लाख तक थी लेकिन लगातार शिकार के चलते उनकी संख्या घटकर 3200 रह गई है।

27. बाघों को विश्व की सबसे बड़ी Wild Cat भी कहा जाता है। जिसका वजन 363 किलोग्राम तक हो सकता है।

बाघ से सम्बंधित प्रश्न उत्तर – Tiger Related FAQ

Q 1. भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ कब बना ?

Ans – भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ 1973 में बना।

Q 2. Tiger की आवाज कितनी दूर तक सुनाई देती है ?

Ans – Tiger की आवाज 3 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।

Q 3. बाघ की उम्र कितनी होती है ?

Ans – बाघ की औसत उम्र 10 वर्ष की होती है।

Q 4. भारत में सबसे अधिक बाघ किस राज्य में है ?

Ans – भारत में सबसे अधिक बाघ मध्यप्रदेश और कर्नाटक राज्य में है बाघों की संख्या क्रमशः लगभग 526 और 524 है।

Q 5. सबसे ज्यादा बाघ किस देश में पाए जाते है ?

Ans – सबसे ज्यादा बाघ भारत देश में पाए जाते है। जिनकी संख्या लगभग 2900 है।

Q 6. दुनिया में बाघ की संख्या क्यों कम हो रही है ?

Ans – दुनिया में लगातार वनों की कटाई और शिकार के चलते बाघ की संख्या कम हो रही है लेकिन भारत में इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख में हमने टाइगर के बारे में About Tiger in Hindi काफी अच्छी तरह से आपको समझाने की कोशिश किया है। इसी तरह की अच्छी जानकारी पाने के लिए सब्सक्राइब करे। धन्यवाद

आज हमने Interesting facts about Tiger in Hindi (बाघ के बारे में कुछ रोचक तथ्य), राष्ट्रीय पशु बाघ पर निबंध, Eassy on Tiger in Hindi बताया है।

इन्हे भी जरूर पढ़े –

बाघ के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Interesting facts about Tiger in Hindi

Leave a Comment

Share via
Copy link
Powered by Social Snap