भारत के सबसे अच्छे कॉलेज : हर साल लाखों स्टूडेंट्स के एक नई जर्नी शुरुआत होती है जो स्कूल से निकलकर कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते हैं। हमारे देश में यूनिवर्सिटी की संख्या लगभग एक हजार के करीब है तो ऐसे में छात्रों के सामने एक बड़ी समस्या होती है कि वह कौन सी यूनिवर्सिटी या कॉलेज का चुनाव करें।
हर एक स्टूडेंट अपनी 12 वीं कंप्लीट करने के बाद। यह तलाश में रहता है कि उसके लिए कौन सा कॉलेज सबसे अच्छा रहेगा। जिससे वह अपना भविष्य अच्छा बना सके। कॉलेज के चुनाव करने में विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

स्टूडेंट के पढ़ाई में कॉलेज की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जितना अच्छा कॉलेज होगा उतनी ही अच्छी पढ़ाई होगी। तो इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको बताने वाले हैं भारत के सबसे 10 अच्छे कॉलेज कौन से हैं? या 10 Best Colleges in India.
भारत के सबसे अच्छे कॉलेज – Best colleges in india
भारत देश में अलग-अलग विषय की पढ़ाई के लिए अलग-अलग कॉलेज या यूनिवर्सिटी का निर्माण किया गया है। जहां लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। और शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात प्राइवेट या सरकारी नौकरी के उम्मीदवार हो जाते हैं।
किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी की रैंकिंग बहुत अच्छी होती है तो किसी यूनिवर्सिटी की रैंकिंग बहुत ही बेकार। सभी विद्यार्थियों को अच्छे कॉलेज चाहिए होता है। लेकिन अच्छे कॉलेज प्राप्त करने के लिए 12 वीं और कई सारे एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट अच्छा होना जरूरी है।
ओवरऑल भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज कौन से है?
- मीरांडा हाउस, दिल्ली
- लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन, दिल्ली
- हिंदू कॉलेज, दिल्ली
- एस टी. स्टीफन कॉलेज, दिल्ली
- प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई, तमिल नाडु
- लोयोला कॉलेज, चेन्नई, तमिल नाडु
- एस टी. जेवियर कॉलेज, कोलकाता, वेस्ट बंगाल
- रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, हावड़ा, वेस्ट बंगाल
- हंसराज कॉलेज, दिल्ली
- PSGR कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वूमेन, कोयंबटूर, तमिल नाडु
source link – www.nirfindia.org
नीचे हमने अलग-अलग विषयों के आधार पर भारत के कुछ सबसे अच्छे कॉलेज के list के बारे में बताया है।
भारत के सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज/University

12वीं पास करने के बाद गणित के विद्यार्थी अधिकतर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कदम रखते हैं। ऐसे में उन्हें भारत के सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। ताकि वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सके।
अगर आप मैथ्स के स्टूडेंट हैं तो आप हमारे द्वारा बताए जाने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज/यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हो।
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), दिल्ली
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), रुड़की
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), गुवाहाटी
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), हैदराबाद
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), तिरुचिरापल्ली
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), हैदराबाद
इन्हे भी पढ़े
भारत में सबसे अच्छे मेडिकल कॉलेज/यूनिवर्सिटी
वे सभी स्टूडेंट जो अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई जीव विज्ञान या बायो सब्जेक्ट से पूरा करते हैं। वे अच्छे से अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में वे अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पाते।

अच्छा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए कई तरह के एंट्रेंस एग्जाम लिए आयोजित किया जाता है। और परीक्षा परिणाम के रैंकिंग के अनुसार विद्यार्थियों को कॉलेज प्राप्त होती है। जिस विद्यार्थी की रैंकिंग जितना अच्छा होता है उतना ही अच्छा उसको कॉलेज मिलता है। तो चलिए सबसे अच्छे मेडिकल कॉलेज के बारे में जान लेते हैं।
- ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, दिल्ली
- पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेलोर, तमिलनाडु
- नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बेंगलुरु, कर्नाटका
- संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
- अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, कोच्चि, केरला
- जवाहरलाल इंस्टीट्यूट आफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी, पांडिचेरी
- कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल, कर्नाटका
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
भारत के सबसे अच्छे फार्मेसी कॉलेज/यूनिवर्सिटी
यदि आप 12वीं पास करने के बाद फार्मेसी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हो। तो आप को अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना बहुत ही जरूरी होता है। ताकि आपका प्लेसमेंट जल्द से जल्द हो सके।

नीचे हमने कुछ सबसे अच्छे फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट दिया है। इन कॉलेज में 12 वीं या एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन लिया जाता है।
- जामिया हमदर्द, नई दिल्ली, दिल्ली
- पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
- नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, मोहाली, पंजाब
- इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई, महाराष्ट्र
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद, तेलंगाना
- बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी, राजस्थान
- मणिपाल कॉलेज आफ फार्मास्यूटिकल साइंस, उदुपी, कर्नाटका
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद, गांधीनगर, गुजरात
- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी, तमिल नाडु
- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर, कर्नाटका
भारत में सबसे अच्छे लॉ कॉलेज/यूनिवर्सिटी
यदि आप लॉयर बनना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको अच्छे से अच्छे लॉ कॉलेज में एडमिशन लेना बहुत ही जरूरी है।

नीचे हमने भारत के सबसे अच्छे लॉ कॉलेज/यूनिवर्सिटी के बारे में बताया है।
- नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू, कर्नाटका
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- नालसर यूनिवर्सिटी आफ लॉ, हैदराबाद, तेलंगाना
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़कपुर, खड़कपुर, वेस्ट बंगाल
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर, राजस्थान
- द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जुरिडिशल साइंस, कोलकाता, वेस्ट बंगाल
- गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर, गुजरात
- सिंबायोसिस लॉ स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, न्यू दिल्ली, दिल्ली
भारत के सबसे अच्छे आर्किटेक्चर कॉलेज/यूनिवर्सिटी
कई विद्यार्थी 12वीं के बाद Architect बनना चाहते हैं तो ऐसे में उन्हें Bachelor of Architecture कोर्स करने के लिए अच्छे कॉलेज में आवश्यकता होती है।

तो नीचे हमने भारत के सबसे अच्छे Architecture कॉलेज बताया है। जहां आप एडमिशन ले सकते हैं।
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़कपुर, वेस्ट बंगाल
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की, उत्तराखंड
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालीकट, केरला
- सेंटर फॉर एनवायरमेंटल प्लैनिंग एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, गुजरात
- स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नलॉजी, वेस्ट बंगाल
- स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर, मध्य प्रदेश
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली, तमिल नाडु
- स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर, आंध्र प्रदेश
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली
भारत के सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट कॉलेज/यूनिवर्सिटी
यदि आप मैनेजमेंट क्षेत्र में रुचि रखते हैं और मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं। तो नीचे हमने कुछ अच्छे मैनेजमेंट कॉलेज के बारे में बताया है।

- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट अहमदाबाद, गुजरात
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू, कर्नाटका
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट कोलकाता, वेस्ट बंगाल
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़कपुर, वेस्ट बंगाल
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट कोझिकोड, केरला
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर, मध्य प्रदेश
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली, दिल्ली
भारत के सबसे बड़े कॉलेज/विश्वविद्यालय
भारत एक प्रगतिशील देश है निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है शिक्षण के उद्देश्य से भारत में ऐसे कॉलेज बनाए गए हैं जो आकार की दृष्टि से बहुत बड़ा या विशाल और दिखने में बहुत ही अच्छा हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु
इस विश्वविद्यालय को 1909 में स्थापित किया गया था। 2018 में इसे श्रेष्ठ संस्थान का दर्जा भी दिया गया। इसके कैंपस में 40 से भी ज्यादा विभाग मौजूद है। और यह 400 से भी ज्यादा एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
यह भारत का एक जाना माना विश्वविद्यालय है। नई दिल्ली में मौजूद इस विश्वविद्यालय को 1969 कोई स्थापित किया गया था। यह 1019 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ एक विशाल विश्वविद्यालय है।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
बनारस विश्वविद्यालय को मदन मोहन मालवीय और एन ए बेसनी द्वारा 1916 में स्थापित किया गया था। इस विश्वविद्यालय के कैंपस में लगभग 30,000 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। और यह एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य कैंपस 1350 एकड़ के क्षेत्रफल में तथा दक्षिणी कैंपस 2250 एकड़ के विशाल छेत्रफल में फैला हुआ है।
हैदराबाद यूनिवर्सिटी
हैदराबाद विश्वविद्यालय का कैंपस 2300 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह भारत के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में काफी ऊंचे पायदान पर है।
Culcutta यूनिवर्सिटी
यह भारत के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक हैं यह पश्चिम बंगाल के Culcutta शहर में मौजूद है। जिसकी स्थापना 24 जनवरी 1857 को की गई थी। यह भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। Culcutta में ही इसके 14 कैंपस मौजूद है। जिससे 136 कॉलेज संबंधित है।
अन्ना विश्वविद्यालय
अन्ना विश्वविद्यालय तमिलनाडु में मौजूद है इसका मुख्य कैंपस चेन्नई में स्थित है। इस विश्वविद्यालय को 4 सितंबर 1978 को स्थापित किया गया था।
अमृता विश्व विद्यापीठ
इस विश्वविद्यालय के 6 कैंपस पर 15 विश्वविद्यालय मौजूद है। अमृता विश्वविद्यापीठ भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इसकी स्थापना 1994 में की गई थी। यह 400 एकड़ के विशाल क्षेत्र तक फैला हुआ है।
मणिपाल अकैडमी आफ हायर एजुकेशन
इसे मणिपाल विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। यह मणिपाल में स्थित बहुत ही बड़ा विश्वविद्यालय है। मणिपाल विश्वविद्यालय का कैंपस 200 एकड़ में फैला हुआ है।
सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी
यह महाराष्ट्र के पुणे में स्थित बहुत ही विख्यात महाविद्यालय है जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी जो कि 411 एकड़ में फैला हुआ है।
जादवपुर यूनिवर्सिटी
जादवपुर यूनिवर्सिटी वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। इसकी स्थापना 1955 में हुई थी। कोलकाता शहर में जादवपुर विश्वविद्यालय के दो मुख्य कैंपस मौजूद है पहला कैंपस जाधवपुर में 58 एकड़, और दूसरा कैंपस साल्ट लेक में मौजूद है जो कि 26 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
कॉलेज से संबंधित प्रश्न उत्तर (FAQs)
इंडिया का सबसे बेस्ट कॉलेज मिरांडा हाउस कॉलेज है जो रैंकिंग में पहले नंबर पर है।
भारत का नंबर वन यूनिवर्सिटी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु है।
दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी येला(अमेरिका), लंदन(ब्रिटेन) और मैसचुरेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(अमेरिका) है।
भारत में 2017 रिपोर्ट के अनुसार 789 यूनिवर्सिटी है।
वर्तमान दिनों में भारत में लगभग 4 लाख विद्यालय है।
अंतिम शब्द
आज हमने भारत के सबसे अच्छे कॉलेज/यूनिवर्सिटी के बारे में बताया है। इन कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़कर काफी अच्छी से अच्छी जॉब प्राप्त कर सकते हो। लेकिन ध्यान होना चाहिए कि इन विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
यह बड़े-बड़े यूनिवर्सिटी कई तरह के एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर विद्यार्थियों का एडमिशन लेती है। इस तरह के बड़े विश्वविद्यालय एडमिशन के लिए आपको कई तरह के एग्जाम और इंटरव्यू से गुजारना पड़ता है।
आशा करते हैं bharat ke sabse acche college/university के बारे में आप सभी को जानकारी प्राप्त हो गई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें धन्यवाद।
और पढ़े