English Kaise Sikhe : अंग्रेजी एक इंटरनेशनल लैंग्वेज है और दुनिया के अधिकतर देशों में कई सारे काम अंग्रेजी भाषा में ही होते हैं। इसलिए आज हमारे देश में बड़े पैमाने पर इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट अथवा इंग्लिश लर्निंग इंस्टीट्यूट ओपन हो रहे है।

साथ ही यूट्यूब पर भी कई ऐसे चैनल चालू किए जा रहे हैं जो लोगों को अंग्रेजी सिखाने में उनकी सहायता कर रहे हैं।
अगर आपको भी अंग्रेजी भाषा बोलना, पढ़ना अथवा लिखना सीखना है, तो हमारा यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको अंग्रेजी भाषा कैसे बोली जाती है? अथवा English Kaise Sikhe कि जानकारी मिलेगी।
मुख्य तौर पर हमारा यह आर्टिकल “अंग्रेजी कैसे सीखें” टॉपिक पर आधारित है। आइए जानते हैं कि अंग्रेजी कैसे सीखी जाती है।
English कैसे सीखें?
अंग्रेजी सीखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप दुनिया के अन्य देशों के लोगों के साथ भी आसानी से बातचीत कर सकते हैं। क्योंकि अंग्रेजी एक वर्ल्ड वाइड लैंग्वेज है जिसे अधिकतर देशों में बोला, पढ़ा और समझा जाता है।
इसके अलावा आप देश में लोगों के सामने अंग्रेजी बोल करके अपना इंप्रेशन बना सकते हैं। यही नहीं अंग्रेजी आपको एक अच्छी नौकरी दिलाने में साथ ही जिंदगी को आगे बढ़ाने में भी आपके लिए काफी सहायक साबित होती है।
हमारे देश में अंग्रेजी को एक हाई स्टैंडर्ड लैंग्वेज माना जाता है। इसलिए इस भाषा को अगर आप बोलना, पढ़ना और लिखना सीख लेते हैं तो लोगों की नजरों में आपकी छवि एक अलग ही बनती है।
English सीखने की शुरुआत कैसे करें?
घर पर अंग्रेजी सीखने के लिए हमारे पास अंग्रेजी किताब होनी चाहिए। इसके अलावा स्मार्टफोन या फिर टीवी भी होना चाहिए साथ ही हमारे पास इंटरनेट कनेक्शन की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
क्योंकि इन सभी की आवश्यकता आपको अंग्रेजी सीखने के लिए पड़ती है। आइए नीचे जानते हैं कि English सीखने के लिए क्या करे।
इंग्लिश किताबें पढ़े
जब आप अंग्रेजी भाषा की किताबें पढ़ते हैं तो आपको अंग्रेजी भाषा के नए शब्दों और उनका अर्थ जानने का मौका मिलता है।
आपको बता दें कि अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग प्रकार के नोबेल लिखे गए हैं, जिसे पढ़ना काफी मजेदार होता है।
इसलिए आप अपनी पसंद की किसी भी नोबेल की खरीदारी कर सकते हैं और उन्हें अपने खाली समय में पढ़ सकते हैं। ऐसा करने से आपको आनंद भी मिलेगा और आप अंग्रेजी भी सीखेंगे।
English वीडियो देखें
अंग्रेजी सीखने के लिए आप अंग्रेजी वीडियो को भी अवश्य देखिए। अंग्रेजी वीडियो देखने के लिए आप यूट्यूब जैसे बेस्ट वीडियो प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूट्यूब पर आपको अंग्रेजी में अलग-अलग कैटेगरी पर बने हुए वीडियो दिखाई देते हैं।
आप अपनी पसंदीदा कैटेगरी के वीडियो को जब चाहे तब देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कोई वीडियो पसंद आता है तो आप उसे ऑफलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। और अपने खाली समय में भी उस वीडियो को देख कर के अंग्रेजी सीखने का प्रयास कर सकते हैं।
English बोलने का प्रयास करें
अंग्रेजी सीखने के लिए आपको अधिक से अधिक अंग्रेजी बोलने का भी प्रयास करना है क्योंकि जितना अधिक आप अंग्रेजी बोलने का प्रयास करेंगे उतनी ही जल्दी से आप अंग्रेजी सीखने में कामयाब हो सकेंगे।
कई लोग इस बात से डरते हैं कि वह अंग्रेजी के शब्दों को सही बोल रहे हैं अथवा नहीं परंतु आपको इसकी फिक्र नहीं करनी है, बल्कि आपको धीरे-धीरे अंग्रेजी के शब्दों को बोलना प्रारंभ करना है।
क्योंकि जब आप अंग्रेजी की किताब पढ़ते हैं और अंग्रेजी के वीडियो को देखते हैं तो आपको यह पता चल जाता है कि किस परिस्थिति में अंग्रेजी के कैसे शब्दों का इस्तेमाल करना है।
अंग्रेजी की बेसिक चीजों को समझें
अंग्रेजी सीखने के लिए यह भी आवश्यक है कि आप अंग्रेजी की ग्रामर को सीखे। मार्केट में अंग्रेजी ग्रामर सीखने के लिए बहुत सारी किताबें मौजूद है उन्हें खरीदे और उनका अभ्यास करें।
इसके अलावा अंग्रेजी के टेंस को भी सीखने का प्रयास करें क्योंकि अंग्रेजी में मुख्य तौर पर 12 टेंस होते हैं जो तीन भागों में बाटे हुए होते हैं। आप यूट्यूब से फ्री में टेंस सीख सकते हैं।
इंग्लिश ग्रामर सीखें!
बिना ग्रामर को मजबूत बनाए हुए आप अंग्रेजी सीख नहीं सकते हैं। इसलिए ग्रामर पर विशेष तौर पर ध्यान दें। नीचे अंग्रेजी के सीखे जाने वाले ग्रामर की लिस्ट दी गई है।
- Nouns
- Adjectives
- Adverbs
- Determiners
- Verbs & verb tenses
- Speech
- Punctuation
- Relative clauses
- Tense
- Articles
अंग्रेजी गाने और कविता सुने
यूट्यूब पर बहुत सारे अंग्रेजी गाने आते हैं उन्हें भी अवश्य सुने साथ ही अंग्रेजी की कविता को भी सुने। इससे भी आपको बेहतरीन अभ्यास होगा और बेहतरीन तरीके से आप अंग्रेजी सीख सकेंगे।
इसके अलावा आपको अंग्रेजी में लोगों से बात करने का प्रयास करना है। दैनिक तौर पर अंग्रेजी समाचार चैनल देखना है। अंग्रेजी अखबार को पढ़ना है।
English पढ़ना कैसे सीखे?
अंग्रेजी पढ़ने के लिए रोजाना अंग्रेजी भाषा की किताबों का अध्ययन करें। अंग्रेजी भाषा में आने वाले अखबार को पढ़ें। अंग्रेजी पढ़ने में अथवा सीखने में जल्दबाजी न करें। आप अंग्रेजी भाषा पढ़ने के लिए टाइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नियमित तौर पर निश्चित समय पर अनुशासन के तहत अंग्रेजी पढ़े। इसके साथ ही साथ रोजाना अंग्रेजी लिखने का भी प्रयास करें। आप मार्केट से अंग्रेजी डिक्शनरी भी ला करके पढ़ सकते हैं, साथ ही अंग्रेजी भाषा पढ़ने के लिए आप विभिन्न इंग्लिश लर्निंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
English लिखना कैसे सीखे?
English लिखना सीखने के लिए यह आवश्यक है कि आपको English ग्रामर की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि जब आपको अंग्रेजी ग्रामर की जानकारी होगी तभी आप यह समझ सकेंगे कि आपको अंग्रेजी में कौनसे सेंटेंस को लिखने के लिए कौन सी ग्रामर और कौन सी स्पेलिंग का इस्तेमाल करना है।
इसलिए ग्रामर की बारीकी को सही प्रकार से समझे साथ ही आपको अपनी Vocabulary को भी बढ़ाना है।
इसके अलावा अधिक से अधिक आपको अंग्रेजी में लिखे गए आर्टिकल को या फिर समाचार पत्रों को अथवा किताबों को पढ़ना है।
यही नहीं आपको रोजाना खाली समय में English लिखने का भी प्रयास करना है और आप जो भी लिखे उसे दूसरे लोगों से भी अवश्य करवाएं ताकि अगर कोई गलती हो तो उसे आप सुधार सकें।

English बोलना कैसे सीखें?
English बोलना सीखने के लिए आपको नीचे हमने अंग्रेजी की कुछ ऐसी किताबें दी है जिन्हें अगर आप सही प्रकार से पढ़ लेते हैं तो आपकी अंग्रेजी ग्रामर भी मजबूत हो जाएगी।
क्योंकि अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए आपकी अंग्रेजी ग्रामर मजबूत होना काफी आवश्यक है, क्योंकि ग्रामर मजबूत होने की वजह से ही आप अंग्रेजी में कौन से शब्दों का इस्तेमाल कब और किस प्रकार से करना है इसकी जानकारी रख सकेंगे
- स्पोकन इंग्लिश फॉर माय वर्ल्ड by सबीना पिलाई
- बी ग्रामर रेडी by जॉन स्टीवर्ट
- इंग्लिश फ्रॉम जीरो टो हीरो
- हिंदी इंग्लिश एक्सपर्ट ट्रांसलेशन
- लर्न इंग्लिश थ्रू हिंदी
English सीखने के 15 महत्वपूर्ण तरीके
नीचे अंग्रेजी सीखने के 15 महत्वपूर्ण तरीके का जिक्र किया गया है।
- अंग्रेजी बोलने के लिए सामान्य चीजों को समझे।
- अंग्रेजी ग्रामर सीखे।
- इंग्लिश वर्ब और सेंटेंस को गौर से सुने।
- अंग्रेजी गाने और कविता सुने।
- अंग्रेजी में बात करें।
- अंग्रेजी समाचार चैनल देखें।
- अंग्रेजी अखबारों को पढ़ें।
- इंग्लिश किताबें पढ़े।
- अंग्रेजी वीडियो देखें।
- अंग्रेजी बोलने का प्रयास करें।
- अपनी खुद की डिक्शनरी बनाएं।
- टंग ट्विस्टर वाले शब्दों का यूज करें।
- अंग्रेजी भाषा में लोगों से डिस्कस करें।
- अंग्रेजी फिल्म देखें।
- आईने के सामने अंग्रेजी बोलने का प्रयास करें।
घर पर English कैसे सीखें?
- सबसे पहले तो अपने आप पर यह विश्वास रखें कि आप घर पर अंग्रेजी सीखने में अवश्य कामयाब होंगे। उसके बाद अपने कदम आगे बढ़ाए।
- घर पर अंग्रेजी सीखने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी में चलने वाले ऑडियो को सुनना है। इसके साथ आपको अपने पार्टनर के साथ अंग्रेजी भाषा की प्रैक्टिस करनी है और उनके साथ अंग्रेजी भाषा की चीजों को पढ़ना है।
- आप घर पर अंग्रेजी सीखने के लिए बच्चों की किताब और कॉमिक बुक भी पढ़ सकते हैं, जिसमें सामान्य अंग्रेजी होती है, जो आपको जल्दी से खबर पड़ेगी।
- इसके अलावा आप ऑनलाइन मीडिया का भी इस्तेमाल अंग्रेजी सीखने के लिए घर बैठे कर सकते हैं। आप आईने के सामने भी अंग्रेजी सीखने का, अंग्रेजी बोलने का प्रयास कर सकते हैं।
English सीखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
नीचे हमने आपको English सीखने के लिए टॉप 5 ऐसी एप्लीकेशन के नाम दिए हुए हैं जिसका इस्तेमाल आप अपने स्मार्टफोन में सरलता के साथ कर सकते हैं और जब चाहे तब आप एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हुए रोजाना थोड़ी मात्रा में अंग्रेजी सीखने का प्रयास कर सकते हैं।
- Duolingo
- Hello English
- Memrise
- Sentence Master
- Babbel
English Kaise Sikhe [Video]
“English Kaise Sikhe” से सम्बंधित प्रश्न उत्तर {FAQs}
इंग्लिश ग्रामर को मजबूत करें और रोजाना इंग्लिश पढ़ने का प्रयास करें।
इंग्लिश लर्निंग एप्लीकेशन को डाउनलोड करके अथवा यूट्यूब पर वीडियो देख के।
यह आपकी इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है।
1 दिन में इंग्लिश सीखना मुश्किल है परंतु आप एक ना एक दिन इंग्लिश अवश्य सीखेंगे।
शुरुआत में हाय हेलो से बात की शुरुआत करें और इंग्लिश के सामान्य शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बातचीत करें।
अंतिम शब्द
आशा करते हैं दोस्तों आप सभी को यह लेख “English Kaise Sikhe” पसंद आया होगा। इसी तरह के महत्वपूर्ण आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब करें और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके। अगर आप सभी को इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी समस्या हो तो हमें कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं हमसे जुड़े रहने के लिए धन्यवाद
