गुड़हल का वैज्ञानिक नाम क्या है? यह विभिन्न तरह के परीक्षाओं में पूछा जाता है। तो आपको पता होना चाहिए कि गुड़हल का वैज्ञानिक या साइंटिफिक नाम क्या है?

गुड़हल पुष्प को जपाकुसुम के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल सुंदर होता है गुड़हल का पौधा न सिर्फ सुंदर होता है बल्कि इसमें औषधि गुण भी पाए जाते हैं।
कई बीमारी और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं जैसे अपच, बेचैनी, स्कर्वी रोग और विटामिन सी की कमी को भी यह पूरा करता है। तो चलिए जान लेते हैं कि गुड़हल का वैज्ञानिक या वानस्पतिक नाम क्या है?
गुड़हल का वैज्ञानिक नाम क्या है?
गुड़हल का वैज्ञानिक नाम ‘हिबिस्कस‘ है तथा अंग्रेजी में गुड़हल का साइंटिफिक नाम ‘Hibiscus‘ है।
इन्हे भी जाने
गुड़हल का वर्गीकरण (Classification Of Hibiscus In Hindi)
गुड़हल का वर्गीकरण नीचे सारणी में देखे
Kingdom | Plantae |
Division | Magnoliophyta |
Order | Malvales |
Family | Malvaceae |
Genus | Hibiscus L. |
Species | Rosa Sinensis |
Common Name | Chinese Hibiscus |
Telugu | Mandara, Dasanamu |
Hindi | Jasum |
Sanskrit | Japa |
गुड़हल के फूल का चित्र/फोटो

गुड़हल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
आप सभी ने गुड़हल का वैज्ञानिक नाम क्या है? यह तो जान लिए चलिए अब जान लेते है गुड़हल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
- गुड़हल के पौधे की थोड़ी सी देखभाल करने पर यह साल भर फूल देता है।
- इसके फूल काफी खूबसूरत होते हैं यह फूल ज्यादातर लाल, पीले और सफेद रंग में पाए जाते हैं।
- इसके लिए गर्म तापमान उपयुक्त माना जाता है। गर्मी के दिनों में इनमें फूलों का ग्रोथ अच्छा देखने को मिलता है।
- सामान्य तौर पर गुड़हल के पौधे ठंडी स्थानों पर जीवित नहीं रह पाते है। इन्हें अच्छे धूप की आवश्यकता होती है।
- 7 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में इस पौधे को रखने पर यह पौधे खराब होने लगते हैं।
- गुड़हल के पौधे को एक ऐसे स्थान पर लगाया जाना चाहिए जहां पर दिनभर उसे धूप मिले।
गुड़हल के फायदे (Advantages of Hibiscus)
- बालों के रोगों को दूर करने के लिए गुड़हल का इस्तेमाल किया जाता है। गुड़हल में कैरोटीन पाया जाता है जो बालों के लिए फायदेमंद है।
- शारीरिक दुर्बलता और यौन दुर्बलता के लिए गुड़हल का इस्तेमाल किया जाता है। यह विभिन्न तरीके के यौन रोगों को दूर करता है।
- मुंह में छाले होने पर गुड़हल के पत्तियों को चबाने से काफी राहत मिलती है।
- गुड़हल के फूल में विटामिन सी, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है।
- गुड़हल हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। और हृदय संबंधी रोग से बचाता है।
- आयरन,विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़हल की पत्तियां चेहरे के दाग – धब्बों को दूर करती है।
गुड़हल के नुकसान (Disadvantages of Hibiscus)
- गुड़हल की चाय का सेवन करने से कुछ लोगों में भावनात्मक (Hallucinatory) प्रभाव भी हो जाता है।
- गुड़हल की चाय गर्भावस्था को प्रभावित करती है । उन्हें गुड़हल की चाय का सेवन नहीं करनी चाहिए।
- जिनका ब्लड प्रेशर बहुत कम रहता है उन्हें गुड़हल की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को घटाता है।
- गुड़हल की चाय एस्ट्रोजन लेवल को प्रभावित करता है।
गुड़हल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (FAQs)
गुड़हल के फूल को जपाकुसुम और दसमत के नाम से भी जाना जाता है।
गुड़हल के फूल वैसे तो सभी सीजन में आते हैं लेकिन ज्यादातर गर्मी के दिनों में आते हैं।
संस्कृत में गुड़हल के फूल को जपाकुसुम कहते हैं।
गुड़हल के फूल में 5 से 10 पंखुड़ियां होती है।
इन्हे भी जरूर जाने
आज हमने क्या जाना?
आज हमने जाना है गुड़हल का वैज्ञानिक या साइंटिफिक नाम क्या होता है और गुड़हल से संबंधित अन्य जानकारी जैसे गुड़हल का वर्गीकरण, गुड़हल के फायदे और नुकसान क्या है?
आशा करते हैं आप सभी को आज का यह लेख Gudhal Ka Vaigyanik Naam Kya Hai पसंद आया होगा इसी तरह के जानकारी युक्त आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे blog को जरूर सब्सक्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करना न भूले धन्यवाद ।
