About Dog in Hindi [Information] | कुत्ते के बारे में पूरी जानकारी

About dog in hindi [information] | कुत्ते के बारे में पूरी जानकारी : आप सभी पाठको का आज के हमारे इस लेख में स्वागत है आज मैं आपको कुत्ते के बारे में निबंध बताने वाला हूं।

यह जानकारी या निबंध कक्षा 1 से लेकर उन सभी लोगों के लिए हैं जो कुत्ते के बारे में जानना चाहते हैं या फिर निबंध याद करना चाहते हैं।

सामान्यतः शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को निबंध लेखन कार्य दिए जाते हैं। ताकि विद्यार्थियों के skill को डेवलप किया जा सके तो उसी से संबंधित मैं आज कुत्ते के बारे में पूरी जानकारी लेकर आया हूं। कृपया हमारे साथ बने रहिए।

अगर आप और निबंध पढ़ना चाहते है तो निचे दिए लिंक को क्लिक करके पढ़ सकते है –

> About cow in hindi information | Assay on cow ( गाय पर निबंध)
> About Crow in hindi | essay on crow in hindi (कौआ के बारे में जानकारी)
> About pigeon in hindi information (कबूतर के बारे में)

About Dog in Hindi | कुत्ते के बारे में जानकारी

पशुकुत्ता
वैज्ञानिक नामकैनीस लुपस फॅमिलिआरिस
प्रमुख नस्ललैब्राडोर, रिट्रीवर, जर्मन शेफर्ड, बुलडॉग
रंगसफेद, भूरा, काला, काला और विभिन्न रंगों का मिश्रण
भोजनरोटी, मछली, मांस, दूध, चावल आदि
औसत गर्भकाल62 दिन
About Dog in hindi

कुत्ते एक उपयोगी पालतू पशु है कुत्ते के चार पैर, एक मुह, दो आंखें, एक नाक और एक पूंछ होती है कुत्ते के दांत नुकीले होते हैं कुत्ते सफेद, काले, भूरे आदि रंगो में पाए जाते हैं।

कुत्ता सर्वाहारी पशु है वह रोटी, मछली, मांस, दूध, चावल आदि खाता है कुत्ता बहुत तेज दौड़ता है और जोड़ – जोड़ से भौकता है कुत्ता पानी में तैरता है कुत्ता अजनबियो पर हमला भी करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कुत्ता एक वफादार पशु है वह मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त है वह अपने मालिक से बहुत स्नेह रखता है कुत्ता अपने मालिक के जीवन को खतरे से बचाता है।

कुत्ते की सूंघने की अद्भुत शक्ति होने के कारण पुलिस चोर डाकुओं को आसानी से पकड़ सकते हैं कुत्ता सर्वाधिक लोकप्रिय पशु है कुत्ता जिस घर में रहता है उस घर की दिन-रात निगरानी करता है हमें इस प्यारे पशु की बहुत स्नेह के साथ देखभाल करनी चाहिए।

Information about dog in hindi [350 words]

कुत्ता एक पालतू जानवर है यह चार पैरो वाला होता है इसकी दो चमकदार आंखें होती है इसके दो कान, नुकीले दांत व एक पूंछ होती है। कुत्ता शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार का पशु है यह मांस के साथ – साथ शाकाहारी भोजन को भी बड़े चाव से खाता हैं।

कुत्ते के अंदर सूंघने की तीव्र शक्ति होती है आज के समय में कुत्ते सुंघकर आरोपियों को पकड़ने में बहुत सहायक होते हैं। कुत्ता सोते समय भी बहुत सतर्क होता है थोड़ी सी भी आहट पर यह जाग जाता है।

कुत्ता ज्यादातर इंसानों के आसपास रहना पसंद करता है क्योंकि इसे उन्हीं के द्वारा खाना प्राप्त होता है जानवरों में कुत्ता बहुत वफादार जानवर है जिसके कारण यह घरों की रखवाली के लिए सबसे ज्यादा पाया जाता है।

कुत्ते का जीवनकाल 12 से 15 वर्ष का होता है। कुत्ता बहुत समझदार और वफादार जानवर होता है यह इंसानों का सच्चा मित्र होता है क्योंकि यह इंसानों की तरह ही सोच और भावनाओं को समझ सकता है।

इसीलिए जब भी कुत्ता अपने मालिक से कई सालों बाद भी मिलता है तो उसे याद रखता है और मालिक के दूर होने पर दुख व्यक्त करने के लिए भी रोता भी है।

कुत्ता 10 विभिन्न प्रकार की आवाजें अपने मुंह से निकाल सकता है। कुत्ता जब भी खुश होता है तो अपनी पुंछ को जोर – जोर से हीलाता है और अपने मालिक को चाटता है।

कुत्ता ही मात्र एक ऐसा प्राणी है जो कि इंसानों की आंखों में देखकर पता लगा लेता है कि इस समय इंसान कैसा महसूस कर रहा है इसीलिए कुत्ता इंसानों के खुश होने पर खुश रहता है और जब भी कोई गम का माहौल होता है तो कुत्ता भी साथ में रोता होता है।

कुत्ते को अगर भोजन में चॉकलेट खिला दी जाए तो उसकी मृत्यु भी हो सकती है क्योंकि चॉकलेट में
थियोब्रोमाइन नामक तत्व पाया जाता है जो कि कुत्ते की शरीर के लिए जहर का काम करता है।

Long type Essay on dog in hindi | कुत्ते पर निबंध हिंदी में

कुत्ता (About dog in hindi) एक पालतू या घरेलू जानवर है इसकी दो आंखें, दो कान, एक मुंह, एक नाक, चार मजबूत पैर, तेज दांत और एक पूंछ होती है यह बहुत उपयोगी बुद्धिमान और चतुर जानवर होता है।

यह बहुत तेज दौड़ता है और लोगों पर जोड़ से भौकता है कुत्ता अजनबियों और संदिग्ध आदमी पर हमला भी करता है एक कुत्ता अपने मालिक के प्रति बहुत वफादार होता है।

कुत्तों के कई रंग होते हैं जैसे भूरा, लाल, काला और सफेद यह दुनिया के लगभग सभी देशों में पाया जाता है कुत्ते के बच्चों को पिल्ला कहा जाता है और कुत्ते के घर को केनल कहा जाता है।

कुत्तो की कई प्रजाति होती है जैसे लैब्राडोर, रिट्रीवर, जर्मन शेफर्ड और बुलडॉग इत्यादि एक कुत्ते में तैरने, कूदने और सुंघने के गुण होते हैं कुत्ते में सुंघने की अद्भुत शक्ति होती है जिसकी सहायता से पुलिस हत्यारों डाकूओ और चोरों को आसानी से पकड़ लेती है।

कुत्तों को संदिग्ध वस्तुओं और छिपे बमों को खोजने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाता है पालतू कुत्ता घर को चोरों से बचाने में मदद भी करता है कुत्तों का जीवनकाल बहुत छोटा होता है जिसमें एक कुत्तों की औसत उम्र लगभग 12 से 15 साल होती है।

कुत्ते की नस्ले (Breeds of dogs in hindi)

भारत में 50 से भी ज्यादा नस्ल के कुत्ते पाए जाते हैं। लेकिन भारत में भी विदेशी नस्ल के कुत्ते बहुत ही ज्यादा फेमस है और ऐसे कुत्ते भारत में भी पाले जाते हैं।

लेकिन भारत में भी अच्छी अच्छी नस्ल के कुत्ते पाए जाते हैं जो विदेशी नस्लों से भी अच्छे हैं। तो चलिए इन नस्लों के बारे में जान लेते हैं।

  • Chippiparai
  • Mudhol hound
  • Rajapalayam
  • Bakharwal
  • Bully kutta
  • Kombai
  • Gaddi kutta
  • Gull dong
  • Gull terrier
  • Indian spitz
  • Jonangi

इसके अलावा और बहुत से नस्ल के कुत्ते पाए जाते हैं।

कुत्ते की शारीरिक संरचना (body structure of dog)

कुत्ते की शारीरिक संरचना की बात की जाए तो कुत्ते के चार पैर, एक लंबी पूंछ, दो कान, दो आंख, एक मुंह होता और एक नाक होता है।

कुत्ते के दांत काफी ज्यादा नुकीले होते हैं जिसके द्वारा वह चीजों को आसानी से चीर – फाड़ लेता है।

कुत्ते का रंग (Color of dog in hindi)

कुत्ते का रंग सफेद, भूरा, काला, काला और विभिन्न रंगों का मिश्रण होता है कुत्ते के आंखों का आयरिस काले तथा नाक काले रंग का होता है।

भारत में सफेद रंग के कुत्तो को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। और उन्हें पाला भी जाता है।

कुत्ते से संबंधित धार्मिक मान्यता (Religious beliefs related to dogs)

कुत्तों (About dog in hindi) का रात में रोना अपशकुन माना जाता है यानी कुत्ते का रात में रोना अच्छे संकेत नहीं देता। यह पूर्वजों का जमाने से चला आ रहा है।

यदि कुत्ता किसी घर के पास रोता है तो यह संकेत मिलता है कि घर के किसी सदस्य की मृत्यु होने वाली है या फिर कोई बड़ी परेशानी आने वाली है यह धार्मिक मान्यता है।

मान्यता है कि घर के सामने सुबह के समय यदि कुत्ता रोए तो उस दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं करना चाहिए।

यदि किसी मकान की दीवार पर कुत्ता रोते हुए पंजा मारता हुआ दिखे तो समझा जाता है कि उस घर में चोरी हो सकती है।

आप यदि घर से बाहर किसी कार्य के लिए जा रहे हैं आपको देखकर कुत्ता भौंके तो आप किसी बड़ी विपत्ति में पढ़ने वाले हैं। ऐसे में घर से ही बाहर जाना अनुचित माना जाता है।

कुत्तों का संरक्षण (Dog protection in hindi)

पारिस्थितिक तंत्र का संतुलन बनाए रखने के लिए कुत्तों का संरक्षण बहुत ही जरूरी है।

वैसे तो कुत्ते ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पाए जाते हैं। लेकिन शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण के चलते इनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है।

कुत्ते बहुत ही वफादार प्राणी होते हैं और यह बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इनका संरक्षण भी बहुत ही जरूरी है।

कुत्ते का जीवनकाल (Dog lifespan in hindi)

कुत्ते (About dog in hindi) का जीवनकाल बहुत ही छोटा होता है । इसकी जीवन अवधि 12 से 15 वर्ष की होती है। कुत्ते का जीवन उसके शरीर के आकार पर भी निर्भर होता है।

बड़े कुत्तों की अपेक्षा छोटे कुत्ते का जीवन अवधि ज्यादा होता है। मादा कुत्ता या कुतिया बच्चे को 62 दिनों तक (गर्भकाल) गर्भ में रखती है उसके बाद जन्म देती है और अपना दूध पिलाती है इसलिए इसे भी मनुष्य की तरह स्तनधारी जीवो की श्रेणी में रखा गया है।

10 sentences / line about dog in hindi | कुत्ते पर रोचक तथ्य

सदियों से कुत्ता इंसानों का अच्छा मित्र रहा है पूरी दुनिया मे लगभग 400 मिलियन कुत्ते है लगभग इसकी सैकड़ों नस्ले हैं। कहा जाता है कि कुत्ता पहला ऐसा जानवर है जिसे इंसान ने पालतू बनाया और बहुत ही वफादार होता है।

ये हमारे आस – पास गलियों में रहते हैं और आजकल तो लोग घरों में भी पालने लगे हैं। कहा जाता हैं कि कुत्ते से वफादार जानवर इस पूरी दुनिया में कोई नहीं है आज हम आपके लिए कुत्ते से सम्बंधित रोचक तथ्य (About dog in hindi) लेकर आए हैं उम्मीद है आपके लिए काफी मजेदार और ज्ञान वर्धक रहेंगी।

  • आइसलैंड में पालतू कुत्ता रखना कानून के विरुद्ध है।
  • ओकलाहोमा में किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की तो आप को हिरासत में ले लिया जाएगा।
  • दुनिया की सबसे पहले अंतरिक्ष यात्री ‘लाइका’ नाम की कुतिया थी।
  • पूरी दुनिया में इंसान के अलावा कुत्ते ही एक ऐसा जानवर है जो आंखें देख कर इंसान के हावभाव पहचान लेता है।
  • कुत्ते अंधेरे में भी इंसान से भी बेहतर देख सकते हैं।
  • कुत्ते की सुनने की शक्ति इंसान से 10 गुना ज्यादा होती है।
  • कुत्ते भी इंसानों की तरह सपने देखते हैं जब कुत्ता सपना देख रहा होता है तो उसके पंजे हिल रहे होते हैं।
  • छोटा कुत्ता 10 मिनट में एक बार में सपना देख सकता है लेकिन बड़ा कुत्ता 1 घंटे में एक सपना देखता है।
  • कुत्ते की सूंघने की शक्ति बहुत जबरदस्त होती है लगभग 1000 गुना ज्यादा इंसान से। अगर उसे एक चीज सूंघने को मिल जाए तो उसकी गंध को आसानी से पहचान लेता है ये बीमारी तक भी सूंघ सकते हैं यही कारण है कि कुत्तों का उपयोग विष्फोटक और नशीले पदार्थ पकड़ने के लिए किया जाता है।
  • कुत्ते से सावधानियां तथा चेतावनी आज से करीब 2761 साल पहले प्राचीन रूम शहर के एक घर के दरवाजे पर लिखी हुई मिली थी।
  • कुत्ते को बहुत गर्मी लगती है उसके शरीर में नाक और पंजे ही ऐसे अंग है जहां से पसीना निकलता है।
  • इंसान का खून के केवल 4 तरह का होता है O, A, B, AB होता है लेकिन कुत्ते का खून 13 प्रकार का होता है।
  • जर्मन शेफर्ड कुत्ते में सुंघने वाली कोशिकाए 22 करोड़ होती है जबकि एक सामान्य मनुष्य के अंदर 50 लाख होती है।
  • कुत्तों और भेड़ियों का DNA 98% मिलता-जुलता होता है क्योंकि इन दोनों के पूर्वज एक ही थे।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद करते हैं दोस्तों आज का यह आर्टिकल ‘About dog in hindi’ आप सभी को पसंद आया होगा। इसी तरह से अच्छे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग desifunnel.com को जरूर सब्सक्राइब करें। और ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।

इसी के साथ आप हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो कर सकते हैं ताकि आपको हमारे हर एक नए पोस्ट की जानकारी तुरंत मिलती रहे।

आज हमने आप सभी को About dog in hindi information, Long type Essay on dog in hindi, 10 sentences about dog in hindi, कुत्ते पर रोचक तथ्य, कुत्ते पर निबंध बताया है। धन्यवाद

> About Peacock in Hindi | राष्ट्रीय पक्षी मोर के बारे में [ रोचक तथ्य ]
> About Parrot in hindi | तोते के बारे में पूरी जानकारी | [ 20 रोचक तथ्य ]
> About Cat in Hindi | Essay on Cat | बिल्ली के बारे में पूरी जानकारी
About Dog in Hindi [Information] | कुत्ते के बारे में पूरी जानकारी

Leave a Comment

Share via
Copy link
Powered by Social Snap