मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : इस बात से आप भली-भांति परिचित हैं कि हमारे भारत देश में समयानुसार अलग अलग ऋतुएं आती है। सभी मौसम का अपना अपना अलग अलग मिजाज होता है, परंतु हमारे देश में मौसम अनियमित भी होता है। यानी कि अगर देश के किसी एक हिस्से में बरसात हो रही है तो वहीं दूसरे हिस्से में सूखा भी पड़ सकता है।

वही देश के किसी एक हिस्से में गर्मी पड़ रही है तो दूसरे हिस्से में ठंडी भी पड़ सकती है। इसलिए मौसम की जानकारी रखना अति आवश्यक होता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे “मौसम की जानकारी कैसे प्राप्त करें” और “मौसम देखने वाला ऐप कौन सा है?”
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari)
हमारे भारत देश में मुख्य तौर पर 3 मौसम होते हैं जैसे कि ठंडी, गर्मी और बरसात। यह सभी चार 4 महीने के अंतराल में आते रहते हैं। हालांकि हमारे देश में अधिकतर अनियमित मौसम भी होता है। यानी कि अगर बरसात का महीना है तो कभी-कभी बरसात नहीं होती है और अगर ठंडी का महीना है तो ठंडी के महीने में भी बरसात हो जाती है।
INDIA WEATHERवही गर्मी के महीने में भी कभी-कभी बारिश हो जाती है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा मौसम की जानकारी पता करने का तरीका ज्ञात होना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की सिचुएशन में वह आसानी से मौसम की जानकारी इकट्ठा कर सके या फिर प्राप्त कर सके।
लोकेशन के आधार पर मौसम की जानकारी
लोकेशन का हिंदी में मतलब स्थान होता है और आप इस बात से भली-भांति परिचित है कि दुनिया में अलग-अलग जगह पर एक समय में एक जैसा मौसम नहीं होता है, बल्कि हर जगह पर अलग-अलग मौसम होता है। हो सकता है कि जब आपकी जगह पर बारिश हो रही हो, तो उसी समय आपकी जगह से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर ही बरसात ना हो रही हो।
इस प्रकार से लोकेशन के आधार पर मौसम अलग-अलग होता है। लोकेशन के आधार पर मौसम की जानकारी पाने के लिए गूगल का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर मौसम की जानकारी बताने वाला एप्लीकेशन अथवा मौसम की जानकारी बताने वाली वेबसाइट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा रेडियो पर भी मौसम की जानकारी समय-समय पर दी जाती रहती है। चक्रवात, तूफान जैसी अवस्था में तो लगातार मौसम की अपडेट समाचार चैनल और रेडियो पर साथ ही इंटरनेट पर दी जाती है। इस प्रकार से आप लोकेशन के आधार पर मौसम की जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।
इन्हे भी पढ़े :
भारत के विभिन्न प्रमुख राज्यों के मौसम की जानकारी
भारत के विभिन्न राज्यों के मौसम की जानकारी निम्नानुसार है।
उत्तर प्रदेश के मौसम की जानकारी
उत्तर प्रदेश अनियमित मौसम वाला राज्य है, क्योंकि इस राज्य में ठंडी के मौसम में भी बरसात हो जाती है। उत्तर प्रदेश का मौसम ठंडी में अत्याधिक ठंडा होता है तो वहीं गर्मी में यहां पर भीषण गर्मी पड़ती है और बरसात के मौसम में मूसलाधार बारिश भी होती है।
FATEHPUR, UTTAR PRADESH WEATHERबिहार के मौसम की जानकारी
बिहार भारत के पूर्वोत्तर में मौजूद एक अनियमित मौसम वाला राज्य है। यहां पर गर्मी में अत्याधिक गर्मी और ठंडी में अत्याधिक ठंडी पड़ती है, वही बरसात के मौसम में भारी वर्षा भी होती है।
दिल्ली के मौसम की जानकारी
भारत की राजधानी दिल्ली में भीषण ठंडी और भीषण गर्मी पड़ती है। यहां पर मुख्य तौर पर पांच अलग-अलग मौसम है, जैसे कि बसंत, ग्रीष्म, पतझड़, बरसात और सर्दी।
DELHI WEATHERउत्तराखंड के मौसम की जानकारी
उत्तराखंड एक पहाड़ी इलाका है। यहां के मौसम के बारे में बात की जाए तो यहां पर मौसम अधिकतर ठंडा ही होता है, क्योंकि यह पहाड़ों के करीब है। गर्मी के मौसम में यहां पर सामान्य गर्मी पड़ती है और बरसात के मौसम में बरसात के साथ ही साथ पाला भी पड़ता है।
UTTARAKHAND WEATHERमहाराष्ट्र के मौसम की जानकारी
महाराष्ट्र नियमित मौसम वाला राज्य है। यहां पर मौसम अपने-अपने समय के हिसाब से आते हैं और चले जाते हैं। मुख्य तौर पर महाराष्ट्र के मौसम ठंडी, गर्मी और बरसात है।
MAHARASHTRA WEATHERगुजरात के मौसम की जानकारी
गुजरात समुद्र के नजदीक स्थित राज्य है। इस राज्य में भीषण बरसात और भीषण गर्मी पड़ती है। हालांकि ठंडी यहां पर सामान्य तौर पर ही होती है, क्योंकि गुजरात राज्य में शहरों की संख्या ज्यादा है। हालांकि जंगली इलाके में ठंडी थोड़ी अधिक होती है।
GUJRAT WEATHERराजस्थान के मौसम की जानकारी
राजस्थान में रेगिस्तान काफी अत्याधिक है। इसलिए गर्मियों के मौसम में यहां का वातावरण काफी गर्म होता है, वही ठंडी के मौसम में यहां पर भीषण ठंडी भी पड़ती है। हालांकि यहां पर बरसात सामान्य ही होती है।
RAJASTHAN WEATHERमध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी
मध्य प्रदेश औसत मौसम वाला राज्य है। इस राज्य में ठंडी, गर्मी और बरसात इस प्रकार के तीन मुख्य मौसम है। यहां पर गर्मी की शुरुआत फरवरी के महीने से हो जाती है, वही बरसात की शुरुआत आखरी जून के महीने से होती है और ठंडी की शुरुआत अक्टूबर के महीने से हो जाती है।
MADHYA PRADESH WEATHERहरियाणा के मौसम की जानकारी
इस राज्य में गर्मियों के मौसम में शरीर जला देने वाली गर्मी और ठंडी के मौसम में हाड़ कंपा देने वाली ठंडी पड़ती है। बरसात यहां पर सामान्य होती है।
HARYANA WEATHERपंजाब के मौसम की जानकारी
पंजाब का मौसम ठंडी में अत्याधिक ठंडी वाला और गर्मी में भीषण गर्मी वाला होता है। बरसात पंजाब राज्य में सामान्य होती है।
PUNJAB WEATHERइन्हे भी पढ़े :
मौसम की जानकारी के लिए कौन से ऐप का इस्तेमाल करें
मौसम की जानकारी पाने के लिए विभिन्न प्रकार की एप्लीकेशन मौजूद है, जिन्हें आप गूगल प्ले स्टोर से अथवा इंटरनेट से बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख मौसम की जानकारी पाने वाले एप्स के नाम आपको बताए जा रहे हैं।
Weather app by weather Radar Team
12 एमबी के साइज वाली इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से 5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस एप्लीकेशन के द्वारा सरलता से आप चक्रवात, शीत लहर, ठंडी, गर्मी, बरसात, तूफान इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सबसे बेहतरीन बात है कि इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना काफी आसान है, क्योंकि यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
आपको इस वेदर एप्लीकेशन पर आज के मौसम की तो जानकारी प्राप्त होती ही है। इसके अलावा आप अगले 7 दिन के मौसम की जानकारी भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं और मौसम के हिसाब से ही अपने आगे के काम की प्लानिंग कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन के द्वारा मौसम का टेंपरेचर भी आपको सेल्सियस और फारेनहाइट में बताया जाता है। आपको इसमें विंडस्क्रीन और स्पीड डायरेक्शन भी मिलता है।
Weather live by Weather Forecast
मौसम की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से 5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। जिस प्रकार से दूसरी एप्लीकेशन के द्वारा आपको मौसम की जानकारी दी जाती है, उसी प्रकार से इस एप्लीकेशन के द्वारा भी मौसम की महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान की जाती है।
अन्य एप्लीकेशन की तरह आपको इस एप्लीकेशन पर भी वर्तमान से लेकर के अगले 7 दिन के मौसम की जानकारी हासिल हो जाती है। इस एप्लीकेशन के द्वारा अपने यूजर को चक्रवात, तूफान, शीतलहर, सुनामी, हीट वेव, कोल्ड वेव इत्यादि की जानकारी दी जाती है, क्योंकि एप्लीकेशन नेशनल वार्निंग सेंटर से सभी जानकारियां हासिल करती है।
Local Weather Forecast by tools dev
इस एप्लीकेशन ने भी गूगल प्ले स्टोर पर 5 मिलियन डाउनलोडिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको इस एप्लीकेशन में अलग-अलग मौसम विजेट प्राप्त हो जाते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको बरसात क्लाउड रडार भी मिल जाता है। बेहतरीन बात यह है कि इस एप्लीकेशन के द्वारा आप मौसम की जानकारी बिल्कुल फ्री में हासिल कर सकते हैं।
मौसम की जानकारी क्यों जरूरी है?
सामान्य तौर पर हमें दिखाई पड़ता है कि बरसात, आंधी, तूफान, चक्रवात अथवा सर्द गर्म की भविष्यवाणी मौसम डिपार्टमेंट के द्वारा पहले कर दी जाती है।
मौसम में जो भी बदलाव होने वाले होते हैं, उनसे संबंधित जानकारी मौसम विभाग के द्वारा अलग-अलग जरिए से सामान्य लोगों तक पहुंचा दी जाती है। इस प्रकार से मौसम में बदलाव के बारे में सचेत होकर के हम अपने कार्यक्रमों में बदलाव कर सकते हैं और आवश्यक तैयारियां पहले ही कर सकते हैं।
इसीलिए मौसम की जानकारी होना आवश्यक माना जाता है। अगर इसे उदाहरण सहित समझाए तो मान लीजिए कि आपको अपने घर से बाहर किसी काम के लिए जाना है और जैसे ही आप काम के लिए निकलते हैं वैसे ही बरसात होना चालू हो जाती है जिससे आपका काम नहीं होता है परंतु अगर आप मौसम की जानकारी रखते हैं तो आपको पता लग जाता है कि बरसात होने वाली है तो आप बरसात से बचने की उचित व्यवस्था करके जाएंगे।
आप रोजाना मौसम की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
रोजाना मौसम की जानकारी प्राप्त करने के कई तरीके हैं। अगर आपके घर पर अखबार आता है तो अखबारों में भी आजकल मौसम की जानकारी छापी जाती है। अगर आप इंटरनेट चलाते हैं तो आप गूगल पर मौसम की जानकारी सर्च कर सकते हैं। अगर आप मौसम की जानकारी देने वाला ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो एप्लीकेशन के द्वारा भी मौसम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इसके अलावा समाचार चैनल पर भी समय-समय पर मौसम की जानकारी दी जाती रहती है। आप चाहे तो रेडियो ओपन करके या फिर अपने मोबाइल में ही रेडियो चालू करके मौसम की जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।
आज का मौसम, कल का मौसम, आने वाले 7 दिनों के मौसम का पता कैसे लगाएं
आज का मौसम, कल का मौसम और आने वाले 7 दिनों के मौसम का पता लगाने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
आज का मौसम जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में डाटा कनेक्शन ऑन कर लेना है और उसके बाद आपको सीधा किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर देना है। हम यहां पर यूसी ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- ब्राउज़र ओपन हो जाने के बाद आपको ऊपर जो सर्च बॉक्स दिखाई दे रहा है, उस पर क्लिक कर देना है।
- सर्च बॉक्स पर क्लिक करने के बाद आपको अंग्रेजी भाषा में टुडे वेदर इन माय लोकेशन लिखना है और सर्च कर देना है।
- सर्चिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत ही आपकी स्क्रीन पर आपके इलाके के मौसम की जानकारी आपको दिखाई देगी।
कल का मौसम जानने की प्रक्रिया
- कल का मौसम जानने के लिए आपको अपने डिवाइस में इंटरनेट ऑन करना है और उसके बाद किसी भी ब्राउज़र को ओपन करना है।
- ब्राउज़र ओपन करने के बाद ऊपर जो सर्च बॉक्स दिखाई दे रहा है उस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको टुमारो वेदर इन माय लोकेशन अंग्रेजी भाषा में लिखना है और सर्च कर देना है।
- अब तुरंत ही सर्चिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी स्क्रीन पर कल के मौसम की जानकारी आ जाएगी, जिसके तहत आपको यह पता चलेगा कि कल कौन सा दिन है और कल वातावरण का टेंपरेचर कितना हो सकता है।
आने वाले 7 दिनों का मौसम जानने की प्रक्रिया
- आने वाले 7 दिनों के मौसम की जानकारी पाने के लिए डिवाइस में डाटा कनेक्शन ऑन करें और किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें।
- अब ऊपर जो सर्च बॉक्स दिखाई दे रहा है, उस पर क्लिक करके वेदर इन My Location लिखकर सर्च कर दें।
- सर्चिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी स्क्रीन पर अलग-अलग वेबसाइट आएंगी, उनमें से आपको स्क्रोल डाउन करके नीचे आना है।
- नीचे आने पर आपको जो Weather.com वेबसाइट दिखाई दे रही होगी इसी वेबसाइट पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने से वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
- वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आपको स्क्रॉल डाउन करके नीचे आना है। वहां पर जो स्पॉन्सर कंटेंट वाला सेक्शन दिखाई दे रहा है, उसके नीचे आपको अलग-अलग तारीख दिखाई दे रही होंगी। आप तारीख के हिसाब से मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मौसम की जानकारी से सम्बंधित प्रश्न उत्तर {FAQs}
गूगल पर सर्च करके आज के मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
समाचार चैनल पर अक्सर मौसम की जानकारी आती रहती है।
कल के मौसम की जानकारी इंटरनेट से अथवा समाचार चैनल से या फिर रेडियो के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। आप चाहे तो मौसम बताने वाला ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर बैठे मौसम चेक करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से मौसम बताने वाली एप्लीकेशन को इंस्टॉल करें या फिर गूगल पर सर्च करें।
अंतिम शब्द
आशा करते हैं दोस्तों आप सभी को आज का यह लेख मौसम की जानकारी पसंद आई होगी। आज के इस लेख में हमने मौसम संबंधी संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। आप मौसम संबंधी जानकारी रोजाना प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
मौसम संबंधित जानकारी रोजाना पाने के लिए हमारे ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब करें। ताकि आपको रोजाना नोटिफिकेशन मिलती रहे। धन्यवाद
