MBA Kya Hai [Full Detail] : नमस्कार दोस्तों एक बार पुनः आप सभी का हमारे आज के इस ब्लॉग में स्वागत है। आज हम जानने वाले हैं कि MBA Kya Hai, Fees Kitni Hai, Kitne Subject Hote Hai, Kitne Saal Ka Hai, Full Form, Salary और MBA के बारे बहुत जानकारियां।
हर बच्चे का अपना एक सपना होता है तथा उस सपने को पूरा करने के लिए वह बच्चा दिन – रात मेहनत करता है। और सफलता हासिल करता है। परंतु कुछ ऐसे भी विद्यार्थी होते हैं जो अपना मार्ग नहीं जान पाते कि उन्हें आगे क्या करना है या उनके लिए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र कौन सा है? आज हम इस पोस्ट में एमबीए के बारे में जानेंगे। जैसे एमबीए क्या है, एमबीए किसे करना चाहिए, एमबीए करने के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता क्या है, तथा एमबीए करने के लिए बेस्ट कॉलेज कौन सा है? इत्यादि।
![MBA kya Hai [Full Detail] - एमबीए कोर्स कैसे करे पूरी जानकारी](https://desifunnel.com/wp-content/uploads/2022/03/mba-kya-hai-full-detail.jpg)
MBA Kya Hai – What is MBA
MBA का पूरा नाम (Full Form) मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Master of Business Administration) होता है। जैसा कि नाम से ही सिद्ध होता है की बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रुचिकर विद्यार्थियों को एमबीए करके अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ना चाहिए।
आज के समय में एमबीए एक पापुलर कोर्स हो गया है। लगभग बिजनेस के क्षेत्र में जाने वाला हर बच्चा या किसी प्रकार का प्रोफेशनल जॉब में इंटरेस्ट रखने वाला एमबीए करने का उत्सुक होता है। एमबीए की ओर लगातार विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है तथा एमबीए करने के बाद जॉब लगने की अवसर भी बढ़ जाते हैं। MBA करने के बाद एमबीए के स्टूडेंट किसी कंपनी में हाई प्रोफाइल तथा प्रोफेशनल जॉब आसानी से पा सकते हैं।
MBA Course Details in Hindi
Course | MBA |
MBA Full Form | Master of Business Administration |
Minimum Qualification | 12th |
Salary | 4-12 Lakh Annual (Approx.) |
Duration | After 12th 5 Year & After Graduation 2 Years |
Course Level | Post Graduation |
प्रोफेशनल जॉब पाने की संभावना (Career After MBA)
जो विद्यार्थी ग्रेजुएशन कंप्लीट कर चुके हैं और पोस्ट ग्रेजुएट होने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए MBA एक बेहतर ऑप्शन है। MBA पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद आप किसी भी प्रोफेशनल कंपनी में जॉब या खुद से भी कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
कहीं ना कहीं विद्यार्थियों की ना सफलता पाने का एक मुख्य कारण होता है उसे किसी के विषय में जानकारी प्राप्त ना होना। जो विद्यार्थी MBA करना चाहते हैं या कोई भी कोर्स करना चाहते हैं उसे एक बार उस कोर्स के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। तभी वह आगे सफल हो सकते है।
MBA कैसे करे?
MBA करने के लिए आपके पास MBA से सम्बंधित योग्यता और जानकारी होना बहुत ही जरुरी है।
MBA करने के लिए शैक्षिक योग्यता (Eligibility For MBA Course)
जैसा कि हमने ऊपर बताया है की एमबीए एक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है अतः इसे करने के लिए विद्यार्थियों को स्नातक(Graduation) डिग्री अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करके एमबीए करना चाहता है तो उसके सफल होने के अवसर बढ़ जाते हैं।
वही कुछ एमबीए कोर्स जो विद्यार्थी 12वीं पास करने के उपरांत भी कर सकते हैं। लेकिन इसका समय ग्रेजुएशन के बाद एमबीए करने के समय से ज्यादा होता है। जैसे कोई विद्यार्थी स्नातक की पढ़ाई करने के बाद परास्नातक कर रहा है तब वह MBA का कोर्स 2 सालों में खत्म कर सकता है। परंतु विद्यार्थी 12वीं के बाद एमबीए कर रहा है तो उसका एमबीए 5 वर्षों तक चलेगा।
यदि विद्यार्थी एमबीए के लिए इच्छुक है तो उसे स्नातक की पढ़ाई पूरी करके ही MBA करना चाहिए। एमबीए करने के लिए छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
MBA के अंतर्गत होने वाली पढ़ाई (MBA के प्रकार)
एमबीए के अंतर्गत छात्रों को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (business administration) एवं इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट (investment management) की संपूर्ण जानकारी दी जाती है। यह एक परास्नातक कक्षा की पढ़ाई जैसा कि नाम से ही कर लग रहा है कि यह बिजनेस के क्षेत्र से जुड़ी पढ़ाई है।
MBA की पढ़ाई करने के लिए 2 साल का समय लगता है जिसमें 4 सेमेस्टर होते हैं। कुल मिलाकर 6 प्रकार के MBA कोर्स उपलब्ध हैं जिनका विवरण निम्न है।
1) Full time MBA – 2 वर्ष का MBA कोर्स होता है इसे पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को रोज कॉलेज जाना पड़ता है।
2) Distance MBA – वह विद्यार्थी जो रोज क्लास नहीं कर सकते उनके लिए डिस्टेंस एमबीए की सुविधा उपलब्ध है।
3) One year full time MBA– 1 ईयर फुल टाइम एमबीए करने के लिए छात्रों को कुछ पूर्व अनुभव होना अनिवार्य है।
4) One year part time MBA – इसमें भी छात्रों को कुछ काम का अनुभव होना चाहिए तथा इनकी कक्षाएं ऐसे दिनों में लगाई जाती हैं जब छात्र फ्री रहे तथा क्लास कर सकें।
5) Online MBA – यह कोर्स 1 से 4 साल का होता है जिसमें आप बिना कॉलेज जाए ऑनलाइन स्टडी कर सकते हैं।
6) MBA integrated courses – इस कोर्स को करने के लिए विद्यार्थी की शैक्षिक योग्यता इंटर पास होनी चाहिए यह कोर्स 5 सालों का है जिसमें आपको एमबीए की शिक्षा दी जाती है।
उपर्युक्त में से छात्र अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार एमबीए चुन सकते हैं।
MBA में Admission कैसे लें?
MBA में Admission लेने के लिए सर्वप्रथम आपके शैक्षणिक योग्यताएं पूरी होनी चाहिए। तथा किसी अच्छे कॉलेज में Admission के लिए आपको उस कॉलेज का एंट्रेंस एग्जाम पास करना आवश्यक है। एमबीए के लिए एंट्रेंस एग्जाम में 1500 से 2500 रूपये तक लग सकते हैं।
MBA में Admission लेने के लिए छात्र को निम्न में प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा –
- Entrance exam
- Written ability test
- Group discussion
- Personal interview
उपर्युक्त परीक्षाओं को पास करने के बाद छात्र अपने मनपसंद कॉलेज में Admission ले सकते हैं।
नोट – कुछ कालेजों में बिना एंट्रेंस एग्जाम के विद्यार्थी के अनुभव को देखते हुए भी एडमिशन दे दिया जाता है।
इन्हे भी पढ़े
एमबीए के लिए फीस (MBA Ki Fees Kitni Hai)
एमबीए करने के लिए छात्रों का Financially Stable होना अनिवार्य है। MBA करने के लिए सरकारी कॉलेजों की फीस लगभग एक लाख से डेढ़ लाख के आसपास है। वही बेहतरीन प्राइवेट कॉलेजों की फीस 200,000 से 20,00,000 रुपए के मध्य है।
MBA करने के लिए बेस्ट कॉलेज (Best College For MBA)
कुछ Best MBA College की लिस्ट निचे दी गयी है –
Government MBA College In India
- IIM Ahmedabad
- Indian institute management Bangalore
- Indian institute of management Indore
- Indian institute of management Calcutta
- FMS Delhi
- Indian institute of management Lucknow
- National institute of industrial engineering Mumbai
- IIT Bombay
Private MBA Colleges
- XLRI Jamshedpur
- MDI Gurgaon
- NITIE Mumbai
- SPJIMR Mumbai
- SIBM Pune
- Great lakes institute of management Chennai
- IIFT Delhi
- TAPMI Manipal
MBA के बाद क्या करें (Career After MBA)
MBA करने के बाद छात्र अपने पैरों पर खड़े होने के लिए तैयार रहते हैं। एमबीए में अच्छे प्रदर्शन के कारण कंपनियों उन्हें अपने साथ काम करने के लिए बुलाती हैं। कुछ छात्र MBA की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं। अच्छी जॉब कर सकते हैं। तथा जो इन्वेस्ट करना जानते हैं उनके लिए बिजनेस भी एक बेहतर उपाय साबित हो सकता है।
एमबीए करने के बाद जॉब (Job After MBA)
MBA करने के बाद छात्र के पास जॉब करने के लिए बेहतर विकल्प होते हैं। वह अपने अनुभव के अनुसार किसी भी कंपनी में जॉब कर सकते हैं। एमबीए के छात्रों के लिए जॉब निम्न है-
- Marketing manager
- Sales manager
- HR manager
- Finance advisor
- Business analyst
- Investment banker
- Business development manager
- Project manager
- Chief technology officer
इत्यादि बहुत सारे जाब के ऑप्शन है जो MBA के बाद छात्र कर सकते हैं।
MBA के बाद सैलरी कितनी होती है?
एमबीए एक हाई प्रोफाइल कोर्स है। आज के युग में हर जगह टैलेंट को ही पैसे दिए जाते हैं। यदि कोई छात्र MBA किया है तथा वह अपने कार्य अनुभव में भी आगे हैं तो वह घर बैठे बहुत पैसे कमा सकता है। जैसा कि एमबीए करने के बाद आप जॉब और बिजनेस दोनों कर सकते हैं।
यदि आप इन्वेस्ट नहीं करना चाहते या आप इन्वेस्ट करने में सक्षम नहीं है तो आपको सर्वप्रथम जॉब करनी चाहिए। तथा इन्वेस्ट करने के लिए पैसे जमा करने के उपरांत आप बिजनेस के फील्ड में जा सकते हैं। MBA के बाद प्रत्येक जॉब के लिए अलग-अलग सैलरी निर्धारित है जिसमें से सबसे न्यूनतम सैलरी 400,000 सालाना तथा अधिकतम सैलरी 10 से 12,00,000 रुपए सालाना निर्धारित की गई।
MBA से सम्बंधित प्रश्न उत्तर {FAQs}
MBA ग्रेजुएशन के बाद 2 साल का होता है इसे 12th के बाद भी किया जा सकता लेकिन इसमें 5 वर्ष का समय लगता है।
MBA में 9 से 10 Subject होते है जैसे मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, सप्लाई चैन मैनेजमेंट अदि।
MBA का फुल फॉर्म Master of Business Administration होता है।
एमबीए बिज़नेस मैनेजमेंट से सम्ब्नधित पढाई होती है।
अच्छे कॉलेज से MBA करने में 10 से 20 लाख रूपये की जरुरत होती है।
MBA की सैलरी 4 से 12 लाख सालाना तक होता है।
अंतिम शब्द MBA पर
तो आज के लेख में हमने छात्रों को MBA से जुड़ी प्रत्येक जानकारी जैसे MBA Kya Hai Kaise Kare, Fees Kitni Hai, Kitne Subject Hote Hai, Kitne Saal Ka Hai, Full Form, Salary आदि के बारे में जानकारी दी है। यदि छात्र MBA करना चाहते है तो उसे अपनी 12वीं की पढ़ाई तथा ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरा करना आवश्यक है। साथ ही छात्रों को अपने अनुभव को बेहतर बनाना अनिवार्य है क्योंकि अनुभव के आधार पर ही छात्र आगे बढ़ सकता है।
MBA से जुड़े छात्रों को Fees का भी ध्यान रखना चाहिए। एमबीए की फीस डेढ़ लाख से शुरू होकर 20 लाख तक जाती है। हालांकि अपने – अपने कालेजों की अलग-अलग फीस निर्धारित है जिनमें मात्र थोड़े ही अंतर होते हैं। हम आशा करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए मददगार होगी। इस विषय से जुड़े आपको कोई सवाल है तो निचे कमेंट में जरूर बताएं ।