Names of Months in Hindi & English : आज हम इस लेख में आपको 12 महीनों को अंग्रेजी तथा हिंदी में क्या कहते हैं तथा विभिन्न भाषा जैसे संस्कृत और उर्दू में भी इन 12 महीनों को क्या कहा जाता है, इसके बारे में जानकारी देंगे। इसी के साथ हम 7 दिनों के नाम तथा लीप वर्ष के बारे में भी बताएंगे।

इसी के साथ आप विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में बड़े आसानी से इनको याद रखकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी महीने के बारे में आपको हिंदी में पता है और अंग्रेजी में नहीं पता है तो तब समस्या उत्पन्न हो सकती है।
इसलिए इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ना चाहिए ताकि आपको सभी भाषाओं में इन महीनों के नाम पता चल सके तो आइए शुरू करते हैं।
12 Months Name In English – 12 महीनों के नाम इंग्लिश में
जैसा कि हम सब जानते हैं 1 साल में 12 महीने होते हैं परंतु इन महीनों के नाम बहुत से लोगों को हिंदी में याद रहते हैं लेकिन अंग्रेजी में याद नहीं रहते हैं। हम इस बिंदु के अंतर्गत आपको अंग्रेजी में 1 महीनों को क्या कहा जाता है इसके बारे में बताएंगे। 12 महीनों के नाम इंग्लिश में इस प्रकार है:

- January
- February
- March
- April
- May
- June
- July
- August
- September
- October
- November
- December
12 महीनों के नाम हिंदी में (Names of Months in Hindi)
अंग्रेजी में 12 महीनों के नाम दिए गए है। उसी तरह से हिंदी में भी इन 12 महीनों को नाम मौजूद है। और हम ज्यादातर हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं इसलिए यह जानना जरूरी है कि हिंदी में इन महीनों को क्या कहा जाता है। 12 महीनों के नाम हिंदी में इस प्रकार है:

- जनवरी
- फरवरी
- मार्च
- अप्रैल
- मई
- जून
- जुलाई
- अगस्त
- सितम्बर
- अक्टूबर
- नवम्बर
- दिसंबर
हिंदी का महीना (हिंदू कैलेंडर के अनुसार)
जब हम कोई प्रतियोगिता परीक्षा देते हैं तो उसमें हिंदी से संबंधित कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं। उनमें हिंदू कैलेंडर के अनुसार 12 महीनों के नाम भी पूछे जाते हैं। यह महीने 2 महीनों को मिलाकर बनाया जाता है, जो इस प्रकार है:
- चैत्र
- बैसाख
- जयेष्ट
- अषाढ़
- श्रावण
- भाद्रपद
- अश्विन
- कार्तिक
- अगहन
- पौष
- माघ
- फाल्गुन
- पुरषोत्तम माह
हिंदी का महीना याद करने की ट्रिक क्या है?
जब प्रतियोगिता परीक्षा या फिर बच्चों से कक्षा में हिंदी के 12 महीनों के नाम पूछे जाते हैं तो उन्हें याद नहीं रहते हैं। जिस वजह से बच्चों को सजा दी जाती है या फिर प्रतियोगिता परीक्षा में हमारा सिलेक्शन नहीं हो पाता है परंतु हम इस बिंदु के अंतर्गत ऐसी ट्रिक बताएंगे जो इन हिंदी महीनों के नाम बड़े आसानी से याद कर पाएंगे।
यह ट्रिक आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में याद कर सकते हैं। हमने ट्रिक बनाने के लिए महीनों के पहले अक्षर का इस्तेमाल किया है।
उदाहरण के लिए चैत्र इसे इंग्लिश में लिखते हैं तो Ch का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए हमने इसका केवल C अक्षर का इस्तेमाल किया है।
इस तरह से सभी महीनों के प्रथम अक्षर का इस्तेमाल किया गया है। सभी को एक साथ मिलाकर इस तरह से आप याद कर सकते हैं।
CBJASBKKAPM F
यानी शिवाजी आते ही सब के कप में फ्रूटी
C- चैत्र
B- वैशाख
J- ज्येष्ठ
A- आषाढ़
S- श्रावण
B- भाद्रपद
K- आश्विन (क्वार)
K- कार्तिक
A- मार्गशीर्ष (अगहन)
P- पौष
M- माघ
F- फाल्गुन
एक महीने में कितने दिन होते हैं?
1 महीने में कितने दिन होते हैं यह गणना ऊपर निर्भर करता है। ऐसे कुछ महीने है जिनमें 30, 31 या 28/29 दिन होते हैं। यह दिन उनके अलग-अलग समय के आधार पर निर्धारित किया जाता है परंतु कुछ ऐसे महीने होते हैं।
जिनमें दिनों की संख्या निर्धारित होती है। सामान्य तौर पर यदि कोई प्रश्न पूछता है कि 1 महीने में कितने दिन होते हैं तो हम उसको उत्तर में कह सकते हैं कि 1 महीने में 30 दिन होते हैं। अलग-अलग महीनों में दिनों की संख्या इस प्रकार होती है:-
English | हिंदी | दिन |
January | जनवरी | 31 |
February | फरवरी | 28 / 29 |
March | मार्च | 31 |
April | अप्रैल | 30 |
May | मई | 31 |
June | जून | 30 |
July | जुलाई | 31 |
August | अगस्त | 31 |
September | सितंबर | 30 |
October | अक्टूबर | 31 |
November | नवंबर | 30 |
December | दिसंबर | 31 |
12 महीनों के नाम संस्कृत में (Months Name in Sanskrit)
जैसे हिंदी और अंग्रेजी में महीनों के नाम अलग-अलग होते हैं। उसी तरह से संस्कृत में भी इनके नाम अलग होते हैं परंतु संस्कृत और अंग्रेजी में यह नाम लगभग समान होते हैं। संस्कृत में इन 12 महीनों को इस प्रकार कहा जाता है:-
चैत्र | मार्च-अप्रैल |
वैशाख | अप्रैल -मई |
ज्येष्ठ | मई -जून |
आषाढ़ | जून-जुलाई |
श्रावण | जुलाई-अगस्त |
भाद्रपद | अगस्त-सितम्बर |
आश्विन | सितम्बर-अक्टूबर |
कार्तिक | अक्टूबर-नवम्बर |
मार्गशीर्ष | नवम्बर-दिसम्बर |
पौष | दिसम्बर-जनवरी |
माघ | जनवरी-फरवरी |
फाल्गुन | फरवरी-मार्च |
12 महीनों के नाम उर्दू में (Months Name in Urdu)
अन्य भाषा की तरह उर्दू में भी इन 12 महीनों को निम्नलिखित नाम से बुलाया जाता है जो इस प्रकार है:-
- मुहर्रम
- सफर
- रबीउल-अव्वल
- रबीउल-आखिर(सानी)
- जुमादिल-अव्वल
- जुमादिल-आखिर(सानी)
- रज्जब
- शाअबान
- रमज़ान
- शव्वाल
- जिल क़ाअदह
- जिल हिज्जा
फरवरी के महीने में 28 या 29 दिन क्यों होते हैं?
साल में केवल फरवरी एक ऐसा महीना है जहां पर दिनों की संख्या 28 या 29 दिन होती हैं। यदि अन्य महीनों की बात करें तो उनमें 30 या 31 दिन होते हैं।
जिस वर्ष फरवरी में 29 दिन होते हैं उसे लीप वर्ष कहा जाता है। फरवरी में इतने कम दिन इसलिए होते हैं क्योंकि हमारी पृथ्वी को सूर्य के चक्कर लगाने में कुल 365 दिन और 6 घंटे का समय लगाती है।
हर 4 साल में फरवरी के महीने में 1 दिन अधिक जोड़ दिया जाता है। जिससे कि संतुलन बना रहता है। यह पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाने की प्रक्रिया पर निर्भर करता है जो 6 घंटा अतिरिक्त बच जाते हैं, उसे फरवरी के महीने में जोड़ दिया जाता है। इस तरह से ही फरवरी के महीने में 28 या 29 दिन होते हैं।
लीप वर्ष किसे कहते है?
हर चौथे साल में फरवरी के महीने में 1 दिन जोड़ दिया जाता है। जिससे कि उस साल फरवरी में कुल 29 दिन हो जाते हैं। इस साल को ही लीप वर्ष कहा जाता है। लीप ईयर में 365 दिन की जगह 366 दिन होते हैं इसलिए फरवरी को साल का सबसे छोटा महीना कहा जाता है। अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो 100 साल में कैलेंडर से कुल 24 दिन गायब हो जाएंगे।
7 दिनों के नाम कैसे लिखें? हिंदी में 7 दिन के नाम
- रविवार
- सोमवार
- मंगलवार
- बुधवार
- गुरूवार/बृहस्पतिवार
- शुक्रवार
- शनिवार
अंग्रेजी में 7 दिन के नाम
- Sunday
- Monday
- Tuesday
- Wednesday
- Thursday
- Friday
- Saturday
“Names of Months in Hindi” से सम्बंधित प्रश्न उत्तर {FAQs}
1 महीने में 4 – 5 सप्ताह होते है।
1 साल में 12 महीने होते हैं।
1 महीने में 30 दिन होते हैं।
1 महीने में 4 रविवार होते हैं।
हिंदू महीनों को अपनी ट्रिक बनाकर याद कर सकते हैं।
हिंदू कैलेंडर में 12 महीने होते है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार 1 महीने में कुल 2 पक्ष होते हैं शुक्ल और कृष्ण।
1 साल में 52 सप्ताह होते हैं।
1 साल में कुल छह ऋतु होती है जिनका नाम है: वर्षा, ग्रीष्म, शरद, हेमंत, शिशिर, वसंत।
फरवरी महीने में 28 या 29 दिन होते हैं।
अंतिम शब्द (Final Word)
आशा करते हैं दोस्तों आप सभी को आज का हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आज हमने “Names of Months in Hindi & English” के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर इससे संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न है तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।
अगर आप सभी को यह लेख अच्छा लगा हो तो हमारे ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब करें और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके धन्यवाद।
