Online FIR Kaise Kare – ऑनलाइन एफ आई आर कैसे दर्ज करे?

Online FIR Kaise Kare : आज इस पेज पर हम ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करवाने का तरीका जानेंगे। दरअसल जब हम अपने साथ घटित हुई घटना की FIR लिखवाते हैं तो उसके पश्चात ही पुलिस अपनी कार्यवाही की प्रक्रिया को चालू करती है। कई बार ऐसा होता है कि हम पुलिस थाने जा पाने में सक्षम नहीं होते हैं, जिसके कई कारण हो सकते हैं।

ऐसे में अगर हमें FIR लिखवानी हो, तो हमें ऑनलाइन FIR का सहारा लेना चाहिए। इंडिया में अधिकतर राज्यों के द्वारा ऑनलाइन FIR करवाने की सुविधा लांच कर दी गई है, जिसका लाभ राज्य के निवासी ले सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि “ऑनलाइन FIR क्या होता है” और “Online FIR Kaise Kare?

FIR क्या होता है? – What is FIR

एफआईआर को फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट कहा जाता है तथा फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट को हिंदी भाषा में प्रथम प्राथमिकी कहा जाता है। अगर आपके साथ कोई आपराधिक घटना हो गई है।

जैसे कि किसी ने आपका फोन चोरी कर लिया है, किसी ने आप को मारा पीटा है या फिर किसी ने आपको सामने से या फिर फोन पर धमकी दी है, तो आपको नजदीकी पुलिस थाने में जा करके अपनी FIR को दर्ज करवाने की आवश्यकता होती है। एफ आई आर दर्ज करवाने के बाद आपको एक कॉपी FIR की प्राप्त हो जाती है। एफ आई आर दर्ज करवाने के पश्चात ही पुलिस अपनी कार्रवाई को चालू करती है।

FIR का फुल फॉर्म क्या होता है?

एफ आई आर का फुल फॉर्म फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट होता है। हिंदी भाषा में एफ आई आर का मतलब प्रथम प्राथमिकी होता है। आप FIR को किसी भी नजदीकी थाने में जाकर के दर्ज करवा सकते हैं।

Online FIR के लिए आवश्यक दस्तावेज

Online FIR करवाने के लिए मुख्य तौर पर आपके पास एक वर्किंग ईमेल आईडी होनी चाहिए और आपके पास एक फोन नंबर भी होना चाहिए।

Online FIR Kaise Kare – ऑनलाइन एफ आई आर कैसे दर्ज करे?

विभिन्न राज्यों के लोग अपने राज्यों में Online FIR निचे बताये गए अनुसार कर सकते है।

Online FIR Uttar Pradesh (UP) – उत्तर प्रदेश ऑनलाइन FIR कैसे करे?

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और उत्तर प्रदेश में आपके साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना हो गई है तो यूपी में ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें।

1: यूपी में ऑनलाइन FIR करवाने के लिए सबसे पहले आपको नीचे जो लिंक दिया गया है उस लिंक पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर आप सीसीटीएनएस की वेबसाइट पर चले जाते हैं।

विजिट लिंक: cctnsup.gov.in › citizenportal › Login

Online-FIR-Kaise-Kare

2: वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको नया उपयोगकर्ता बनाए वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Online-FIR-Kaise-Kare
Online FIR Kaise Kare

3: अब ऊपर स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रही जानकारियों का भरकर सबमिट वाली बटन पर क्लिक करना है। इस प्रकार से आपका अकाउंट बन जाता है उसके बाद आपको लॉगइन करना है।

Online FIR Kaise Kare - ऑनलाइन एफ आई आर कैसे दर्ज करे?

4: अब आपको जनहित गारंटी अधिनियम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद शिकायत वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके पश्चात एक नई शिकायत जोड़े वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Online FIR Kaise Kare - ऑनलाइन एफ आई आर कैसे दर्ज करे?
Online FIR Kaise Kare

5: अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज आएगा जिसमें कुछ जानकारियों को आपको दर्ज करना है। आप ऊपर स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि आपको क्या भरना है। जानकारियों को दर्ज करने के बाद आप को सुरक्षित करे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Online FIR Kaise Kare - ऑनलाइन एफ आई आर कैसे दर्ज करे?
Online FIR Kaise Kare

6: अब हादसा विस्तार वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आपके साथ क्या-क्या घटना हुई है और घटना का समय क्या है, इसकी जानकारियों को दर्ज करें और उसके बाद सुरक्षित करें बटन दबाएं।

Online FIR Kaise Kare - ऑनलाइन एफ आई आर कैसे दर्ज करे?
Online FIR Kaise Kare

7: अब शिकायत प्रविष्टि विवरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, उसके बाद यह बताएं कि क्या आप अपने पुलिस थाने को जानते हैं तो आपको हां वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने जिले का सिलेक्शन करना है और अपने पुलिस थाने का सिलेक्शन करके सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करना है।

Online-FIR-Kaise-Kare

8: अब आपको शिकायत विस्तार वाले ऑप्शन पर क्लिक करके जो बातें आप बताना चाहते हैं अर्थात f.i.r. में लिखाना चाहते हैं, उसे आपको लिखना है और सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करना है और इसके पश्चात जमा करें वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

इस प्रकार से उपरोक्त प्रक्रिया के द्वारा आप यूपी में Online FIR करवा सकते हैं।

इन्हे भी पढ़े

Online FIR Madhya Pradesh (MP) – मध्य प्रदेश ऑनलाइन FIR कैसे करे?

मध्य प्रदेश राज्य में Online FIR करवाने की प्रक्रिया निम्नानुसार है।

  • मध्यप्रदेश में Online FIR करवाने के लिए आपको https://citizen.mppolice.gov.in पोर्टल पर चले जाना है और उसके बाद आपको e-fir वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपकी स्क्रीन पर e-fir सर्विस से संबंधित एक वेब पेज ओपन होगा, जिसमें आपसे यह कहा जाएगा कि आप कौन से मामले की रिपोर्ट ऑनलाइन करवाना चाहते हैं।
  • आपको सभी नियम को पढ़ने के बाद एमपी सिटिजन पोर्टल पर अपने आप को पंजीकृत करना है और उसके बाद यूजर नेम और आईडी का इस्तेमाल करके लॉगिन हो जाना है। लॉगिन हो जाने के बाद e-fir वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और उसके बाद निश्चित जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार से मध्यप्रदेश में आपकी Online FIR हो जाती है

Online FIR Rajasthan – राजस्थान ऑनलाइन FIR कैसे करे?

राजस्थान राज्य में Online FIR करवाने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

राजस्थान में Online FIR करवाने के लिए आपको https://jofs.jhpolice.gov.in/open.php
लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको कंप्लेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

अब आपकी स्क्रीन पर Online FIR करवाने का FIR फॉर्म ओपन होकर आएगा, जिसमें आपको पूरा नाम, लिंग, आयु,पता पिन, मोबाइल सं,ईमेल, टेलीफ़ोन, परिचय पत्र का प्रकार, परिचय पत्र का विवरण, परिचय पत्र अनुलग्न, घटना स्थल, ज़िला, थाना, घटना, स्थान, शिकायत का विवरण, विषय, विषय-वस्तु, विवरण जैसी जानकारियों को दर्ज कर देना है।

जानकारियों को भरने के पश्चात आपको सिग्नेचर अथवा अंगूठे के निशान के साथ लिखे गए दस्तावेज की स्कैन कॉपी को अपलोड करना है। इसके पश्चात आपको ओटीपी प्राप्त होगा, उसे स्क्रीन पर एंटर ओटीपी वाले बॉक्स में डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार से राजस्थान में आपकी ऑनलाइन एफ आई आर दर्ज हो जाती है।

Online FIR Bihar – बिहार ऑनलाइन FIR कैसे करे?

बिहार में ऑनलाइन एफ आई आर करवाने के लिए आपको http://biharpolice.in/ComplaintType.aspx वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट पर जाने के बाद अपना पंजीकरण कर ले और लॉगिन हो जाए।

उसके बाद निश्चित जगह में एड्रेस, फोन नंबर, जिला, पुलिस थाना, कंप्लेन का प्रकार, कंप्लेंट की कैटेगरी और अन्य जानकारियों को दें साथ ही आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको कंपलेन आईडी और टोकन नंबर हासिल हो जाएगा।

अन्य राज्यों के Online FIR वेबसाइट

कुछ प्रमुख राज्यों की Online FIR वेबसाइट निम्नानुसार है।

Assamhttps://assampolice.assam.gov.in/citizen/login.aspx
Delhihttp://delhipolice.nic.in/
Goahttps://citizen.goapolice.gov.in/
Gujrathttps://police.gujarat.gov.in/
Haryanahttp://haryanapoliceonline.gov.in/
Himachal Pradesh  http://hppolice.gov.in/
Jammu & Kashmirhttp://www.jkpolice.gov.in/

Online FIR Check कैसे करे?

जब आप Online FIR करवाते हैं तो आपको कंप्लेंट नंबर मिल जाता है। इसी का इस्तेमाल करके आप Online FIR चेक कर सकते हैं। इसके लिए उस वेबसाइट पर जाएं जहां से आपने Online FIR दर्ज करवाई थी और वेबसाइट पर जाने के बाद कंप्लेंट स्टेटस अथवा ट्रेक कंप्लेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और उसके बाद निश्चित जगह में कंप्लेन आई डी को डालकर सर्च करें। इसके बाद आपको Online FIR का स्टेटस दिखाई देगा।

इन्हे भी पढ़े :

Online FIR Kaise Kare {Video}

Online FIR Kaise Kare से सम्बंधित प्रश्न उत्तर {FAQs}

उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन FIR कैसे करें?

हमने आपको इसी आर्टिकल में उत्तर प्रदेश राज्य में Online FIR करवाने की प्रक्रिया विस्तार से बताई हुई है।

FIR में क्या-क्या लिखा जाता है?

FIR में आपका नाम, जिस पर आपको शक है उस व्यक्ति का नाम, घटना की जगह, घटना का समय, आपके पास मौजूद सामान इत्यादि कई जानकारियों को दर्ज करवाने की आवश्यकता होती है।

FIR कहां और कब दर्ज किया जाता है?

एफ आई आर आपको अपने नजदीकी पुलिस थाने में अपने साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना हो जाने पर दर्ज करवाना चाहिए।

एफ आई आर दर्ज होने के बाद क्या होता है?

एफ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस आप के मामले पर कार्यवाही की प्रक्रिया को चालू कर देती है।

FIR कितने दिनों के लिए वैध है?

FIR के लिए कोई भी समय सीमा नहीं होती है।

पुलिस चार्ज शीट क्यों नहीं दाखिल करती है?

कई बार अधिक काम होने की वजह से या फिर किसी ऊपरी नेता या फिर अधिकारी का प्रेशर होने की वजह से पुलिस चार्जशीट दाखिल नहीं करती है।

अंतिम शब्द (Final word)

आशा करते हैं दोस्तों आपको यह लेख पसंद आया होगा। आज के इस लेख में हमने Online FIR Kaise Kare? इससे रिलेटेड संपूर्ण जानकारी देने का पूरा प्रयास किया है। अगर इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में हो तो नीचे कमेंट के माध्यम से हमें पूछ सकते हैं जल्द से जल्द हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें तथा अपने दोस्तों को भी शेयर करे। इस तरह के लेख हम रोजाना लाते रहते हैं कृपया सब्सक्राइब करना ना भूले। धन्यवाद!

Online FIR Kaise Kare – ऑनलाइन एफ आई आर कैसे दर्ज करे?

I am Tamesh Sonkar, Founder of desifunnel.com website. I am 21 years old now & final year student of B Pharma. I have a passion for reading as well as writing. I try to learn and teach something new every day.

Leave a Comment

Share via
Copy link
Powered by Social Snap