पढ़ाई कैसे करें (Padhai Kaise Kare)- कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें?

Padhai Kaise Kare : जिंदगी में किसी भी प्रकार के उद्देश्य को पूरा करने के लिए पढ़ाई काफी आवश्यक होती है। अगर आपके मन में पढ़ाई कैसे करें?, मन लगाकर पढ़ाई कैसे करें? जैसे सवाल आ रहे है तो आपको इस आर्टिकल में हम पढ़ने का तरीका बताने वाले हैं।

अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो आपके लिए पढ़ाई करना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि पढ़ाई के दम पर ही आगे चल कर के आप एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं या बिजनेस में अपना हाथ आजमा सकते हैं, साथ ही एक अच्छी लाइफ जी सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी देंगे की “Padhai Kaise Kare” अथवा “पढ़ने का तरीका क्या है?

पढ़ाई कैसे करें? (Padhai Kaise Kare)

चाहे आप किसी भी कक्षा की पढ़ाई क्यों ना कर रहे हो, बेहतरीन पढ़ाई करने के लिए आपको एक टाइम टेबल का निर्माण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि टाइम टेबल में आप इस बात की जानकारी को अंकित करते हैं कि कौन से सब्जेक्ट को किस दिन पढ़ना है और कितनी देर तक पढ़ना है।

टाइम टेबल के अनुसार जब आप अपनी पढ़ाई करते हैं तो आप सभी सब्जेक्ट पर बराबर फोकस करके रखते हैं और इस बात से आप भली-भांति परिचित है कि एग्जाम में अच्छे अंक लाने के लिए सभी सब्जेक्ट में अच्छे अंक लाना अनिवार्य होता है।

पढ़ाई की लत कैसे लगाएं?

पढ़ाई की लत लगाने के लिए मोटिवेशन होना बहुत ही आवश्यक होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम मोटिवेशन कैसे प्राप्त करें, तो इसका सीधा सा तरीका यह है कि आप अपने आसपास ऐसे लोगों को देखे, जो आज अच्छी पोस्ट पर पहुंच चुके हैं, क्योंकि जो भी व्यक्ति अच्छी नौकरी प्राप्त कर चुका है वह अच्छी पढ़ाई करता है या फिर कर चुका है।

आप चाहे तो यूट्यूब के द्वारा भी सक्सेसफुल लोगों के बारे में जान सकते हैं। यूट्यूब पर मौजूद वीडियो को देखने के बाद आपको यह पता चलेगा कि जो भी अच्छी अच्छी पोस्ट है उसे लोगों ने पढ़ाई के दम पर ही प्राप्त किया है। इस प्रकार से आपको मोटिवेशन मिलेगा और आपके अंदर भी पढ़ाई की लत जागेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मोबाइल से पढ़ाई कैसे करें?

मोबाइल से पढ़ाई करने के लिए आप इंटरनेट पर अलग-अलग एजुकेशन वेबसाइट अथवा ब्लॉग का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप चाहे तो यूट्यूब पर अपने पसंदीदा सब्जेक्ट से संबंधित वीडियो भी सर्च कर सकते हैं और वीडियो के द्वारा घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं।

आप चाहे तो पढ़ाई करने वाला ऐप डाउनलोड कर सकते हैं जिसके अंतर्गत आपको अनअकैडमी अथवा यूडेमी या फिर बाईजू जैसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करना चाहिए।

यह सभी एप्लीकेशन आपको आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर प्राप्त हो जाएंगी। आप इन एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आसानी से घर बैठे ही अपने मोबाइल के द्वारा पढ़ाई कर सकेंगे। मोबाइल से पढ़ाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप अपना सारा ध्यान पढ़ाई में लगा पाते हैं साथ ही आपको मोबाइल से पढ़ाई करने के लिए फीस भरने की आवश्यकता भी नहीं होती है।

घर पर पढ़ाई करने का तरीका

घर पर पढ़ाई करने के लिए आप निम्न बातों को ध्यान में रखें।

  • रोजाना पढ़ाई करने का प्रयास करें। इससे पढ़ा गया आपको लंबे समय तक याद रहेगा।
  • टाइम टेबल बनाए और टाइम टेबल के अनुसार ही स्टडी करें।
  • पढ़ाई को बोझ बिल्कुल भी ना समझें
  • पढ़ाई के साथ ही साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
  • पढ़ने के दरमियान ध्यान भटकाने वाली जो भी चीजें हैं उन्हें अपने से दूर रखें।
  • पढ़ाई करने के लिए टाइमर का इस्तेमाल करें ताकि सही समय पर पढ़ाई करने के लिए आप उठ सके।
  • घर बैठे पढ़ाई करने के लिए आप ऑनलाइन लर्निंग एप्लीकेशन की सहायता ले सकते हैं।
  • आप किस क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं इसका भी सिलेक्शन आप करें।
  • पढ़ाई करने के लिए सही समय का चुनाव करें जैसे कि सुबह का समय।
  • बिस्तर पर लेट कर पढ़ाई ना करें।

लंबे समय तक पढ़ाई कैसे करें?

लंबे समय तक पढ़ाई करने के लिए जब आप पढ़ाई करने के लिए बैठे तब ध्यान भटकाने वाली जो भी चीजें हैं उन्हें अपने आप से दूर रखें। जैसे कि अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर दें या फिर दूसरे कमरे में रख दे।

पढ़ाई करने के दरमियान आपका ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही होना चाहिए। आपके दिमाग में अन्य किसी भी बात को नहीं आना चाहिए। आपको अपना सारा ध्यान सिर्फ पढ़ाई करने में लगाना चाहिए।

जब आप पढ़ाई करने के लिए बैठे तो उसके पहले ही अपने पास एक पानी की बोतल रख लें ताकि बीच-बीच में प्यास लगने पर आपको पानी पीने के लिए उठना ना पड़े।

इस बात का भी ध्यान रखें कि लंबे समय तक पढ़ाई करने के लिए आपको सभी आवश्यक चीजों को पहले ही अपने पास रख लेना है।

स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए हमेशा टाइम टेबल के हिसाब से चलना चाहिए और टाइम टेबल के हिसाब से जिस दिन जिस सब्जेक्ट की स्टडी करने के लिए कहा गया है उसकी स्टडी करनी चाहिए।

प्रयास करना चाहिए कि आप सुबह के समय ही पढ़ाई करें क्योंकि सुबह के समय वातावरण शांत होता है। इसलिए आप जो पढ़ते हैं वह आपको लंबे समय तक याद रहता है साथ ही आप लंबे समय तक पढ़ाई भी कर पाते हैं।

पढ़ाई करने के लिए आपको मोटिवेशन वीडियो भी अवश्य देखना चाहिए ताकि आपको यह पता चले कि जैसे अन्य लोग पढ़ाई करके सफल हुए हैं वैसे ही सफल होने के लिए आपको भी पढ़ाई करने की आवश्यकता है।

आपको हमेशा पॉजिटिव लोगों के आसपास रहना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग आपको पॉजिटिव विचार प्रदान करते हैं जो पढ़ाई में आपके लिए सहायक साबित हो सकता है।

कभी भी आपको लेट कर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए क्योंकि लेट कर पढ़ाई करने से आपको जल्दी नींद आती है। आप किसी एक जगह पर बैठ कर या फिर चलते फिरते पढ़ाई कर सकते हैं।

अगर पढ़ाई के दरमियान आपको नींद आती है तो आप चाय अथवा कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

पढ़ाई करने का मंत्र

हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार देखा जाए तो ऐसे बच्चे जो पढ़ाई करने में जरा भी ध्यान नहीं लगा पाते हैं उन्हें अपने पढ़ाई करने की जगह पर माता सरस्वती की प्रतिमा या फिर फोटो को स्थापित करना चाहिए।

और इसके पश्चात बच्चों को माता सरस्वती के सामने सफेद अथवा पीले रंग की पेन अथवा पेंसिल रखनी चाहिए और जब बच्चे लिखने का काम खत्म कर ले तो उसके पश्चात फिर से उन्हें पेंसिल अथवा पेन को माता सरस्वती के चरणों में रखना चाहिए।

इसके अलावा बच्चों को यह भी सीखना चाहिए कि जब वह पढ़ाई करने के लिए बैठे तो उनका मुंह पूरब दिशा की ओर होना चाहिए और पढ़ाई शुरू करने से पहले उन्हें ‘ऊं नमो भगवती सरस्वती वाग्वादिनी ब्रह्मीणी ब्रह्मस्वरूपिणी बुद्धिवादिनी मम विद्या देहि-देहि स्वाहा।’ मंत्र का जाप 11 बार करना चाहिए।

इसके बाद उन्हें पढ़ाई करना शुरू करना चाहिए। कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से बच्चों पर माता सरस्वती की कृपा होती है और धीरे-धीरे उनका मन पढ़ाई में लगने लगता है। एक ही महीने में इस मंत्र का जाप करने से विद्यार्थियों को पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई देते हैं।

परीक्षा के समय पढ़ाई कैसे करें?

परीक्षा के समय पढ़ाई करने के लिए आपने जो पहले से ही टाइम टेबल बना कर रखा है उसके अनुसार ही आपको पढ़ाई करनी चाहिए। हालांकि आपको यह लगता है कि आप की तैयारी किसी विषय में कमजोर है तो आपको उस विषय पर ज्यादा समय देना चाहिए।

क्योंकि इस बात से आप अच्छी तरह से परिचित हैं की परीक्षा में तभी अच्छे अंक आते हैं जब आप सभी सब्जेक्ट में अच्छे अंक लाने में कामयाब होते हैं।

इसके अलावा परीक्षा के समय पढ़ाई करने के लिए आपको टेंशन बिल्कुल भी नहीं लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपने जो पढ़ा होता है या फिर सीखा होता है वह भी आप भूल जाते हैं।

बल्कि आपको फ्री माइंड हो करके आपने जो तैयारी अभी तक की है उसका रिवीजन करना चाहिए, ताकि आपने जो भी पढ़ा या फिर सीखा है वह आपको पक्के तौर पर याद हो जाए।

परीक्षा के समय आपको अपनी मेहनत को बढ़ा देने की भी आवश्यकता होती है। आप अगर स्कूल में पढ़ाई करते हैं या फिर कोचिंग इंस्टिट्यूट मे पढ़ाई करते हैं, उसके बाद घर आते हैं तो घर आने पर भी आपको समय निकाल कर अवश्य ही पढ़ाई करनी चाहिए।

 घर पर पढ़ाई करने के लिए यूट्यूब वीडियो का सहारा ले सकते हैं और जो भी आपके मन में डाउट है उसे यूट्यूब वीडियो के अलग-अलग चैनल पर बताए गए समाधान के द्वारा क्लियर कर सकते हैं।

कम से कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें?

पढ़ाई कैसे करें - कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें?

कम समय में अधिक पढ़ाई करने के लिए आपको टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना चाहिए और टाइम के हिसाब से ही आपको सभी सब्जेक्ट की बराबर स्टडी करनी चाहिए। इसके अलावा आपको सब्जेक्ट का पूर्व आकलन करना भी शुरू कर देना चाहिए।

पढ़ाई करने के दरमियान आपको बीच-बीच में हल्का-फुल्का ब्रेक भी लेना चाहिए ताकि आपका दिमाग फ्रेश हो सके। जिस विषय में आप कमजोर है आपको उस पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसे क्वेश्चन जो एग्जाम में आते हैं आपको उन पर ज्यादा फोकस करना चाहिए ताकि आपके ज्यादा अंक एग्जाम में आए साथ ही साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए।

पढ़ाई में याद करने का आसान तरीका

पढ़ाई में याद करने का आसान तरीका कई प्रकार के हैं। जैसे कि अगर आप जिस सब्जेक्ट को पढ़ रहे हैं उसे आप जल्दी से याद करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस सब्जेक्ट को कविता या फिर गाने की तरह याद करने का प्रयास करना चाहिए।

क्योंकि जिस चीज को कविता या फिर गाने की तरह याद करने का प्रयास किया जाता है वह जल्दी से हमारी जुबान पर चढ जाता है।

इसके अलावा जल्दी से याद करने के लिए आपको अपने आप को भी पढ़ाना चाहिए। जल्दी से याद करने के लिए आपने जो चीजें पढ़ ली है उसे बार-बार आपको बोलना चाहिए। ऐसा करने से वह चीजें आपकी जुबान पर चढ़ जाती है, जो आपको लंबे समय तक याद रहती है।

याद करने के लिए आपके आसपास अच्छा वातावरण होना चाहिए। सामान्य तौर पर सुबह का वातावरण जल्दी याद करने के लिए बहुत ही बेहतरीन होता है, क्योंकि सुबह के वातावरण में काफी शांति होती है। इसलिए आप जो कुछ भी याद करते हैं वह आपके दिमाग में बैठता चला जाता है।

पढ़ाई में जल्दी याद करने के लिए आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होना आवश्यक है। इसलिए पौष्टिक भोजन ग्रहण करते रहे। आप चाहे तो याद करने के लिए लिख सकते हैं और लिख लिख कर भी याद कर सकते हैं। काफी विद्यार्थी यही क्रिया करते हैं। इसके अलावा जो आप पढ़ रहे उसे आप जोर-जोर से बोलकर याद कर सकते हैं। पढ़ाई में जल्दी से याद करने के लिए आप सूत्र भी याद कर सकते हैं।

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं?

पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको एक लक्ष्य तय करना चाहिए क्योंकि जब आपका लक्ष्य हो जाएगा तब आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना सारा ध्यान पढ़ाई में लगा सकेंगे।

जितनी देर भी आप पढ़ाई करें आपको उतनी देर यहां वहां की बातें बिल्कुल भी नहीं सोचनी चाहिए बल्कि आपको सारा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर लगा कर रखना चाहिए।

पढ़ाई के दरमियान अपने मन को एकाग्र चित्त रखें। ऐसा करने से आप जो भी पढेंगे वह आपके दिमाग में बैठ जाएगा। सुबह-शाम अगर आप 20 मिनट योगासन कर लेते हैं या फिर मेडिटेशन करते हैं तो ऐसा करने से भी पढ़ाई में आपका मन लगेगा क्योंकि ऐसा करने से दिमाग शांत होता है।

Padhai Kaise Kare

“पढ़ाई कैसे करें” से सम्बंधित प्रश्न उत्तर {FAQs}

गूगल पढ़ाई कैसे करें?

इसके जवाब में गूगल आपको यूट्यूब से पढ़ाई करने की सलाह देता है।

पढ़ाई करने की सही दिशा कौन सी है?

पढ़ाई करने की सही दिशा पूरब है।

पढ़ाई करने का सही समय क्या है?

पढ़ाई करने का सही समय सुबह का ब्रह्म मुहूर्त का समय होता है अर्थात 3 से लेकर के 5:00 बजे का समय।

रात को कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

1 से 2 घंटे

सुबह कितने बजे पढ़ना चाहिए?

3-5 बजे तक

1 दिन में कितने समय पढ़ना चाहिए?

अपनी आवश्यकता के अनुसार

पढ़ाई में स्मार्ट कैसे बने?

सभी सब्जेक्ट में अच्छे बराबर अंक लाकर।

अंतिम शब्द (Final Word)

आशा करते हैं दोस्तों आप सभी को आज का यह लेख पसंद आया होगा। आज के इस लेख में हमने पढ़ाई कैसे करें (Padhai Kaise Kare) के बारे में आपको संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। अगर फिर भी आपके मन में कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपके सवालों को जल्द ही उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो जरूर सब्सक्राइब करें और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके धन्यवाद।

पढ़ाई कैसे करें (Padhai Kaise Kare)- कम समय में ज्यादा पढ़ाई कैसे करें?

Leave a Comment

Share via
Copy link
Powered by Social Snap