नमस्कार, आप सभी का हमारे ब्लॉग Desifunnel.com में स्वागत है। आज हम आपके लिए हिंदी दिवस पर भाषण, निबंध व कविता अर्थात Speech, Essay & Poem in hindi on Hindi Diwas लेकर आए हैं।

हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूलों, कार्यक्रम स्थलों में हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है तो उसी से सम्बंधित आज हम ‘Speech, Essay & Poem in hindi on Hindi Diwas’ बताने जा रहे जो अवश्य ही आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
प्रत्येक वर्ष जैसे कि आप सभी जानते हैं 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस तथा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। अभी के समय में हिंदी के महत्व को समझना बहुत ही जरूरी है।
वर्तमान समय में जब कोई व्यक्ति हिंदी बोलता है तो उसे कम पढ़े लिखे होने के नजरों से देखा जाता है। इससे धीरे-धीरे हिंदी के कुछ प्रचलित शब्द समाप्त होने लगे हैं। लोग अंग्रेजी शब्दों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। हमें याद होना चाहिए हिंदी हमारी प्राथमिक भाषा है। अतः हमें एकजुट होकर हिंदी भाषा पर जोर देकर और एक दूसरे से हिंदी में बातें करनी होगी।
हिंदी दिवस भाषण, निबंध, कविता | Speech, Essay & Poem in hindi on Hindi Diwas
तो चलिए Speech, Essay & Poem in hindi on Hindi Diwas जान लेते है –
हिंदी दिवस पर भाषण -1 (Speech in hindi on Hindi Diwas 250 words)
आप सभी को मेरा नमस्कार, मेरा नाम XYZ है। मैं कक्षा _ की छात्र / छात्रा हूं।
आज मैं आप सभी के समक्ष बहुत ही विशेष विषय पर भाषण प्रस्तुत करना चाहता हूं या चाहती हूं। सर्वप्रथम आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिंदी हमारी राजभाषा है और इसके सम्मान के उपलक्ष में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि हिंदी सिर्फ हमारी राष्ट्रभाषा ही नहीं अपितु हमारे बातचीत को सरलता से प्रदर्शित करने में हमारी मदद करती है।
लेकिन दुर्भाग्यवश हिंदी भाषा का स्तर धीरे – धीरे कम होता जा रहा है। जो लोग हिंदी बोलते हैं उन्हें सामाजिक स्तर पर कम पढ़े हुए होने के नजर से देखा जाता है। लोग अब सार्वजनिक स्थानों पर हिंदी बोलने से कतराने लगे हैं।
ऐसा क्यों हो रहा है ? क्या आप लोग भी हिंदी बोलने से कतराते हैं ? या फिर आपको हिंदी बोलते वक्त शर्म आती है।
हमें कभी भी हिंदी बोलते समय कतराना नहीं चाहिए क्योंकि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें हमेशा हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। और हमारे देश के प्रति हमारा कर्तव्य बनता है कि लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करें।
हिंदी भाषा को बचाने के लिए हम सभी को एक होकर हिंदी भाषा का इस्तेमाल करना होगा । हमें इंग्लिश भी जरूर सीखना चाहिए। लेकिन हमें हमारे राष्ट्रीय भाषा को प्राथमिकता देनी चाहिए। ताकि बच्चे भविष्य में बड़े होकर हिंदी बोलने से न कतराए।
इसी शब्दों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता हूं/ देती हूँ उम्मीद करता हूं/ करती हूँ आप सभी को समझ आ गया होगा हिंदी भाषा का हमारे जीवन में क्या महत्व है। जय हिन्द जय भारत।
हिंदी दिवस पर निबंध व भाषण -2 (Speech, Essay in Hindi Diwas 300 words)

आप सभी लोग जानते होंगे कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। पर क्या आप यह जानते हैं कि हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ? तो आज हम इसी के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जान लेते हैं।
हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ?
14 सितंबर 1949 के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। तब से हर साल इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन आप क्या जानते हैं कि हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ?
तो इसके पीछे की वजह है सन 1947 में जब भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ। तो भारत के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा हुआ। क्योंकि भारत में सैकड़ों भाषा और बोलियां बोली जाती थी। 6 दिसंबर 1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ ।
संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी। भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ लेकिन भारत की कौन सी राष्ट्रीय भाषा चुनी जाएगी यह मुद्दा काफी अहम था। काफी सोच – विचार के बाद हिंदी ही राष्ट्रभाषा के रूप में चुना गया।
संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया गया । 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एकमत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राज्य भाषा रहेगी।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि यह दिन हमारे लिए काफी अहम हैं और इस दिन अर्थात 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाएगा। तब से लेकर आज तक हम हिंदी दिवस मनाते हैं 14 सितंबर को पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
हमारी मातृभाषा हिंदी पर निबंध व भाषण -3 (Speech & Essay on Hindi Diwas)
इस लेख को आप भाषण और निबंध (speech in hindi diwas) में इस्तेमाल कर सकते हो।
हर साल पूरे भारतवर्ष में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल हम हिंदी भाषा के सम्मान को बढ़ाने के लिए पूरे भारतवर्ष में हिंदी दिवस मनाते हैं।
हिंदी भाषा का महत्व क्या है ?
हिंदी भाषा भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी बोली जाती है। यह विश्व में बोली जाने वाली मुख्य भाषाओं में से एक माना जाता है। हिंदी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब ही माना जाता है।भारतवर्ष में अधिक से अधिक लोग हिंदी भाषा में बात करते हैं। इसी कारण 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को भारतीय संविधान में राजभाषा के रूप में घोषित किया गया।
हिंदी जो कि हमारी राजभाषा है इसी से हमारे ऊपर ज्ञान, चरित्र और संस्कार का वास होता है। हिंदी विश्व की प्राचीनतम प्रमुख भाषाओं में से एक माना जाता है। यह एक सरल भाषा है इसे बोलना और समझना बहुत ही सरल है। यह पूरे भारत को एक साथ बनाए रखती है। हिंदी दिवस मनाना हमारी राजभाषा के साथ – साथ संस्कृति के महत्व पर जोर देने के लिए एक महान कदम 1949 को उठाया गया था ।
हमें हिंदी भाषा क्यों बोलनी चाहिए ?
हिंदी दिवस हमें हमारी संस्कृति और मूल्यों के महत्व को बताता है। और यह दिवस हर साल हमें वास्तविक संस्कृति की पहचान दिलाती है। आज के आधुनिक युग में अंग्रेजी भाषा है ज्यादा उपयोग किए जाने लगी है। लेकिन हम कभी भी अपने मातृभाषा हिंदी को नहीं भूल सकते।
आज लोग हिंदी में बात करते हैं पर कई बार उनकी बातों में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग होता है लोगों को अंग्रेजी भाषा में बात करने से अधिक गर्व महसूस होता है इसी वजह से हिंदी के कई शब्द को हम भूलते जा रहे हैं । ऐसे में हमें हिंदी भाषा पर जोर देना चाहिए।
हिंदी भाषा पर जोर डालने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। सभी को ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा का उपयोग करना होगा। तब हम सभी अपने हिंदी भाषा अर्थात राजभाषा का सम्मान कर पाएंगे।
हिंदी भाषा भारत की राष्ट्रीय भाषा है। भारत के 70 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदी को समझते और बोलते हैं। इस दिन स्कूल और कॉलेजों में हिंदी भाषा से संबंधित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी के सम्मान और महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। हिंदी भाषा संसार भर में चौथे स्थान पर सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा मानी जाती है।
संसार भर में 150 से भी ज्यादा विद्यालय में हिंदी भाषा के तौर पर पढ़ाई की जाती है। नमस्ते शब्द हिंदी भाषा का सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाला शब्द है। इंटरनेट पर हिंदी की मांग तेजी से बढ़ रही है हिंदी भाषा राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, प्रदेश उत्तर, प्रदेश की राज्य भाषा भी है।
हिंदी दिवस पर कविता (Poem on Hindi Diwas in Hindi)
भारत माता की शान है हिंदी…..
बच्चो का ज्ञान है हिंदी
लोगो का संस्कार है हिंदी
हिंदुस्तान की पहचान हिंदी
भारत मां की शान है हिंदी…..
शहीद वीर सपूतों की भूमि है हिंदी
हर भारतीयों का आधार है हिंदी
माँ का प्यार है हिंदी
पिता का छाया है हिंदी
भारत मां की शान है हिंदी…..
इसलिए हमें कभी भी हिंदी बोलने से नहीं कतराना चाहिए।
हिंदी दिवस पर 10 वाक्य (10 line / sentence on hindi Diwas in hindi)
1. प्रति वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस वार्षिक समारोह के रूप में मनाया जाता है।
2. 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को भारत में राष्ट्रभाषा माना गया था।
3. हिंदी हमारे भारतवर्ष की राष्ट्रीय भाषा है ।
4. हिंदी भारत वर्ष के अलावा दूसरे देशों में भी बोली जाती है।
5. हिंदी दिवस के लिए इंग्लिश स्कूल और कॉलेज में हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
6. हिंदी दिवस के दिन हिंदी भाषा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार दिया जाता है।
7. हिंदी दिवस हमारी राष्ट्रीय भाषा के मान – सम्मान और उत्थान के लिए मनाया जाता है।
8. हिंदी भाषा में ज्ञान, चरित्र और संस्कार तीनों ही दिखाई देते हैं।
9. आज के युग में हिंदी भाषा का ज्यादा उपयोग किया जा रहा है लेकिन सभी को याद होना चाहिए कि हिंदी हमारी पहली भाषा है।
10. हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एक साथ एकजुट होकर हिंदी भाषा का उपयोग करना होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको यह आर्टिकल “Speech, Essay & Poem in Hindi Diwas” पसंद आया होगा इसी तरह के अच्छे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉक desifunnel.com को जरूर सब्सक्राइब करें। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
आज हमने हिंदी दिवस भाषण, निबंध, कविता – Speech, Essay & Poem in Hindi Diwas बताया है आशा है आपको पसंद आया होगा इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे धन्यवाद।
इन्हे भी जरूर पढ़े –
